फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Some questions became complicated among the easy questions

Lakhimpur Kheri News: आसान सवालों के बीच कुछ प्रश्न बने पेचीदा

Sun, 26 Apr 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Some questions became complicated among the easy questions
होमगार्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में लगी अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के 16 परीक्षा केंद्रों पर हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे शुरू हुई और करीब डेढ़ घंटा पहले से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था। कई स्तरों पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश मिला।
विज्ञापन

पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में बायोफार्म क्षेत्र को बढ़ावा देने सहित कई आसान सवाल थे। इनमें धनतेरस किस त्योहार की शुरुआत है और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) कब शुरू हुई जैसे प्रश्न शामिल थे।
विज्ञापन

हालांकि कुछ प्रश्न, खासकर ‘शहरी नक्सल’ और संविधान से जुड़े सवाल, अभ्यर्थियों को उलझाने वाले रहे। पहले दिन दोनों पालियों में 13056 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 9970 ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3086 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और आर्यकन्या डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। पहली पाली में 6528 के सापेक्ष 4893 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 5077 अभ्यर्थी शामिल हुए।

---------------
पहले उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था, लेकिन चयन नहीं हो सका। इस बार होमगार्ड परीक्षा दी है। कुछ प्रश्न कठिन थे।
-शिवम कुमार, हरदोई
-------------
परीक्षा में शहरी नक्सल और संविधान से जुड़े कई सवाल पूछे गए, जिन्हें समझने में समय लगा। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
जीतेंद्र कुमार, सीतापुर

होमगार्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में लगी अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। संवाद

होमगार्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में लगी अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। संवाद

होमगार्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में लगी अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। संवाद

होमगार्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में लगी अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। संवाद

होमगार्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में लगी अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। संवाद

होमगार्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में लगी अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed