{"_id":"6af35825f911ad5409044abc","slug":"mother-also-dies-following-father-in-case-involving-setting-someone-on-fire-with-petrol-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-189478-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पिता के बाद मां की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पिता के बाद मां की भी मौत
Tue, 10 Nov 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पुत्र सपालू
निघासन। चखरा गांव में मां और पत्नी के बीच हुए विवाद में युवक ने माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस मामले में पिता बलराम शाह की मौत हो चुकी है, जबकि मां वैजंती की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोतवाल गोपाल नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
करीब तीन सप्ताह पहले चखरा गांव निवासी बलराम शाह की पत्नी वैजंती और बहू छाया के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान पहुंचे बेटे सपालू ने गुस्से में आकर मां और बीच-बचाव करने आए पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। पिता बलराम शाह की उपचार के दौरान पूर्व में ही मौत हो गई थी, जबकि मां का भी इलाज चल रहा था। पुलिस ने आरोपी बेटे सपालू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पिता के बाद मां की मौत हुई है। मामले में धाराएं बढ़ाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।