फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people are not living freely still in some place of india

आज भी गुलामी की जंजीर में जकड़ा है भारत

Sat, 23 Jan 2016 06:00 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sat, 23 Jan 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
people are not living freely still in some place of india
वह बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होेंने कहा कि आज भारत लाखों करोड़ का कर्जदार है ऐसा क्यों है इसके पीछेे कई कारण हैं, ऐसे में देश को नेता जी की जरूरत है। ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी, डॉ. श्रीकांत शुुक्ला, प्रबंधक गोविंद गर्ग, उप प्रबंधक राजेश भारतीय, प्रधानाचार्य श्यामलाल रावत, एसओ केपी सिंह आदि ने भी विचार रखे। संचालन अध्यापक नफीस अहमद अंसारी ने किया। इससे पूर्व कॉलेज के छात्र छात्राओं ने गीत, गायन, नृत्य, नाटक प्रस्तुत किए। जिसमें उज्जवल गुप्ता ग्रुप प्रथम, जान मोहम्मद ग्रुप द्वितीय और सूरज गुप्ता के अलावा रवि और उसके साथियों को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। उन्हें सांसद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज केे प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी, अमित महाजन, डॉ. गौतम पाल, वहीद खां, गौरव गुप्ता, एसके श्रीवास्तव गुन्नू बाबू, रमेश गुप्ता, एसएसआई केेएन सिंह, प्रवक्ता डोरी लाल भार्गव, सीपी मौर्य, जेके मौर्या आदि अध्यापक और कॉलेज स्टाफ समेत तमामम गणमान्य लोग मौजूूद रहे।
विज्ञापन

हैदराबाद यूनीवर्सिटी के प्रवक्ता के नाम पर कक्ष का लोकार्पण
पलिया एसओ केपी सिंह के भाई और हैदराबाद यूनीवर्सिटी केे भौतिक विज्ञान प्रवक्ता स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह को समर्पित कक्ष का लोकार्पण राज्यसभा सांसद श्री वर्मा ने किया। बता दें कि प्रवक्ता श्री सिंह का अभी हाल ही में एक मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया था। उधर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष केबी गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गई। इस मौके पर पालिका कर्मचारी भारत प्रसाद शुक्ला, रमेशचंद्र सक्सेना, शारदा प्रसाद, विजय शंकर मिश्र, शिवसार्जन वर्मा, दिनेशचंद्र सक्सेना, शोभा शुक्ला, ज्योति, सरोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। स्थानीय दून पब्लिक स्कूल के रतन हॉस्टल में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक डॉ गुरमेजर सिंह ने नेता जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप जलाया। इसके बाद हॉस्टल के छात्रों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य वीई थॉमस ने नेता जी के विषय में छात्रों को बताया। इस मौके पर आवासीय निर्देशिका सुरिंदर कौर, हॉस्टल के छात्र आकाश शुक्ला, निर्भय शुक्ला, फाजिल खां, फरहान खां, अंशुल सिंह, शोभित त्रिवेदी, राघवेंद्र शुक्ला, आर्यन सिंह सहित तमाम बच्चों ने नेता जी के विषय में  विचार रखे। इस मौके पर शिवओम दीक्षित, सरफराज खान, सौरभ मिश्रा, रवनीत कौर, साक्षी सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ।नगर आर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल के आवास पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन मनाया गया। अशोक सक्सेना, प्रहलाद पटेल, पारस प्रसाद मिश्र, नवनीत अग्निहोत्री ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सतीशचंद्र मिश्र, सहजेंद्र दीक्षित, शफी आगा, नवीहुसेन, अजय शुक्ल, प्रेम वर्मा, यूसुफ अली, मुस्ताक अली, रामऔतार वर्मा, रामसागर, प्रदीप वर्मा, आयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रजागंज। अब्दुल कादिर स्मारक विद्यालय भल्लिया बुजुर्ग मे श्रीनगर के सपा विधायक रामसरन ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। नेता जी सुभाषचंद बोस इंटर कॉलेज, जानकी देवी इंटरनेशनल विद्यालय करनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार बांटे गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह, जमील अहमद, अफताब अहमद, रईस, खालिद, साजिद हुसैन, समसुल खां, दीपेन्द्र, रामदेव, सोबरन, रामासरे शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed