फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Some part of the dam cut off due to Sharda's boom in Bijua

Lakhimpur Kheri News: बिजुआ में शारदा के उफान से बांध का कुछ हिस्सा कटा

Sat, 29 Jul 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Some part of the dam cut off due to Sharda's boom in Bijua
बझेड़ा मे बंधा कटने से गांव में घुसा शारदानदी का पानी अफरातफरी
बिजुआ। तहसील गोला के ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत कुंवरपुर कला के मजरा बझेड़ा में शारदा नदी के उफान से बांध का कुछ हिस्सा कट गया है। इससे शारदा नदी का पानी गांव के अंदर घुस गया है। बांध कटने से लगभग एक दर्जन गांवों को खतरा पैदा हो गया है। मजबूरन ग्रामीण जल्द से जल्द अपना सामान ट्रॉलियों में लादकर सुरक्षित ठिकानों की ओर कूच कर रहे हैं। एसडीएम समेत अन्य प्रशासनिक अमले ने भी पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

बिजुआ ब्लॉक में शारदा नदी किनारे करीब पांच साल पहले 700 मीटर का बांध बनाया गया था। एक तरफ नदी जबकि दूसरी तरफ कई हेक्टेयर निचली जमीन है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नदी में पानी बढ़ रहा था। शुक्रवार को बांध ओवरफ्लो हो गया और बांध के ऊपर से पानी दूसरी तरफ जाने लगा। साथ ही बांध का कुछ हिस्सा भी कट गया। इससे नजदीकी गांवों को खतरा पैदा हो गया है। गांवों में पानी घुसने से ग्रामीण किसी तरह अपना बचा खुचा सामान ट्रॉलियों पर लादकर सुुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। तहसीलदार गोला विनोद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल लाखों रुपया बांध की मरम्मत में खर्च होता है, लेकिन फिर भी बांध मौसम की पहली बारिश भी नहीं संभाल सका। समय रहते बांध की मरम्मत न की गई तो पूरा क्षेत्र के बाढ़ में डूबने का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे लगभग एक दर्जन की गांवों की हजारों एकड़ कृषि योग्य एवं आबादी की जमीन शारदा नदी में समा जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के आगे नहीं चल रहा किसी का जोर
मौके पर राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग के अफसर मौजूद हैं लेकिन पानी पर किसी का जोर नहीं चल रहा है। बांध को रोकने के लिए पेड़ काटकर डाले जा रहे हैं। ग्राम प्रधान चरनपाल सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। जबकि, कई घर खाली हो चुके हैं। सिंचाई विभाग एवं बाढ़ खंड के अभियंता लगातार कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन एक बार कटान होने के बाद पानी के आगे किसी का कोई जोर नहीं चल रहा है।

हल्का लेखपाल शैलेश सिंह को मौके पर रहकर लगातार रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। बाढ़खंड के जेई कुंदनलाल बलराम गुप्ता अपनी टीम के साथ लगातार कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार गोला

बझेड़ा मे बंधा कटने से गांव में घुसा शारदानदी का पानी अफरातफरी

बझेड़ा मे बंधा कटने से गांव में घुसा शारदानदी का पानी अफरातफरी

बझेड़ा मे बंधा कटने से गांव में घुसा शारदानदी का पानी अफरातफरी

बझेड़ा मे बंधा कटने से गांव में घुसा शारदानदी का पानी अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed