फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Some filed false cases and some complained of breaking the marriage

Lakhimpur Kheri News: किसी ने फर्जी मुकदमे तो किसी ने शादी तुड़वाने की शिकायत की

Sat, 05 Sep 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Some filed false cases and some complained of breaking the marriage
पलिया। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को पीड़ित अलग-अलग समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी ने फर्जी मुकदमे में कार्रवाई तो किसी ने शादी तुड़वाने की शिकायत की।
विज्ञापन

राजस्व, पुलिस, बिजली समेत कई विभागों से जुड़ी 42 शिकायतें आईं। इनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह ने की। पटिहन निवासी कैसरजहां ने पति को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। महिला के अनुसार, नशे में हुए मामूली विवाद में किसी को चोट नहीं आई थी। इसके बावजूद पुलिस ने मिलीभगत कर झूठा केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां के नगला निवासी युवती ने भी न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि गांव के दो युवक, जो दुबई में हैं, उसके चरित्र पर झूठे आरोप लगाकर बार-बार शादी तुड़वा रहे हैं। मानसिक तनाव से परेशान युवती ने चेतावनी दी कि रिश्ता टूटने पर वह आत्महत्या को मजबूर होगी। सीडीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।डिप्टी सीएमओ अमितेश त्रिवेदी, डीएसओ सीमा त्रिपाठी, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम पुष्पक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed