फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Solution day is proving to be just a ritual, old complainants are returning

Lakhimpur Kheri News: महज रस्म अदायगी साबित हो रहा समाधान दिवस, लौट रहे पुराने फरियादी

Sun, 18 Jun 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Solution day is proving to be just a ritual, old complainants are returning
लखीमपुर खीरी। शनिवार को आयोजित हुए समाधान दिवस में डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश कि आने वाले हर पीड़ित की समस्या का समाधान किया जाए। हालांकि समाधान दिवस महज रस्म अदायगी ही साबित हो रहे हैं। पुराने फरियादी भी आश्वासन के बाद भी समाधान न होने से तहसील पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सदर के लोक सभागार में डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 82 शिकायत में 14 का निस्तारण हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, पीडी केके पांडेय, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीओ संदीप सिंह, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विचाराधीन मुकदमों में कर दी कारगुजारी
धौरहरा। शनिवार को हुए तहसील में हुए समाधान दिवस नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुआ। कुल 22 शिकायतें आईं, जिसमें, लेखपालों पर गंभीर आरोप सामन आए। उधर, पुराने फरियादी भी पहुंचे जिनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद परगना के गौढी चकदहा निवासी रमेश पुत्र सुंदर लाल यादव ने बताया कि धारा 24 का मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद भी कानूनगो ने नशे में धुत्त होकर विपक्षी लोगों से मिलकर 16 पेड़ कटवा दिए। जमीन भी जुतवा दी। उधर, दूसरे शिकायत कर्ता प्रेम शंकर व करुणा शंकर पुत्र पुत्तनी लाल निवासी पोखरा ने दिए गए प्रार्थनापत्र में राजस्व निरीक्षक व लेखपाल पर 20 हजार रुपये मांगने की शिकायत की।

उधर, थाना खमरिया क्षेत्र की मोहम्मदीबाद निवासी महिला ने शिकायत की कि दबंग प्रधान ने पुलिस से सांठगांठ कर रास्ता अवरुद्ध कर रखा है। आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान की सह पर गांव के लोग रास्ता रोकने व रास्ते पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने मौजूद थाना खमरिया के उपनिरीक्षक को निर्देशित करते हुए मामले की जांच सौंपी।

शिकायतें ज्यादा... निस्तारण कम
मितौली में 21 में महज तीन शिकायतों का निस्तारण
गोला में 64 में से महज तीन शिकायतें निस्तारित
गोला में वकीलों ने पेयजल और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।
पलिया में 67 शिकायतों में महज नौ का हुआ समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed