फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sobi won the 400m race and Sahul won the 1500m race

Lakhimpur Kheri News: 400 मीटर दौड़ में सोबी व 1500 मीटर दौड़ में साहुल रहे अव्वल

Sun, 05 Oct 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sobi won the 400m race and Sahul won the 1500m race
विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनातीं पीडी इंटर काॅलेज की शिक्षिका आरती शुक्ला। संवाद

विज्ञापन
मोहम्मदी। जेपी इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पीडी कॉलेज की छात्रा सोबी वर्मा, 1500 मीटर दौड़ में जेपी इंटर कॉलेज के छात्र साहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कृष्णा इंटर कॉलेज, आरिफ सहादत मेमोरियल इंटर कॉलेज के अलावा कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पीडी कॉलेज की छात्रा सोबी वर्मा ने प्रथम, नंदलाल स्कूल की छात्रा निधि सिंह ने द्वितीय व जेपी इंटर कॉलेज की छात्रा अभि कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 1500 मीटर की दौड़ में जेपी इंटर कॉलेज के छात्र साहुल ने प्रथम, पीडी इंटर कॉलेज के विवेक सिंह ने द्वितीय व पीडी इंटर कॉलेज के आशु सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और जेपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवनीश गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता के दौरान पीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएन वर्मा, नैनेश गुप्ता, मनोज खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------
लखीमपुर में तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित तहसील स्तरीय दो दिनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। हालांकि प्रतियोगिता के परिणाम देर शाम तक नहीं आ सके। डीआईओएस विनोद मिश्र ने बताया कि तहसील रैली में 33 विद्यालयों के 187 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग की 15, जूनियर वर्ग की 15 और सबजूनियर वर्ग की नौ प्रतियोगिताएं हुईं। तहसील के सभी खेल प्रशिक्षकों ने पूरे मनोयोग के साथ तहसील रैली को सफल बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed