फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ....so the crops in Nepal's fields are flourishing with the fertilizers from India

Lakhimpur Kheri News: ....तो भारत की खाद से लहलहा रहीं नेपाल के खेतों की फसलें

Sat, 26 Jul 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
....so the crops in Nepal's fields are flourishing with the fertilizers from India
लखीमपुर खीरी। भारत की खाद से नेपाल के खेतों की फसलें लहलहाती हैं, इसकी पुष्टि शुक्रवार को सीमा पर पकड़ी गई खाद से हो गई है। यही वजह है कि जिले में पर्याप्त खाद आने के बाद भी संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक खाद तस्करी के खेल में सीमा के विक्रेताओं का भी कहीं न कहीं हाथ होता है। उनके यहां खाद डंप की जाती है और बाद में धीरे-धीरे बाइक-साइकिल से दो-दो बोरी खाद नेपाल भेजी जाती है। पिछले दिनों जिले में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आए थे, जिन्होंने तस्करी का संदेह जताते हुए सीमा की दुकानों की जांच कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे।
विज्ञापन

जिले में कृषि का रकबा करीब छह लाख हेक्टेयर का है। खरीफ सीजन में प्रमुख रूप से गन्ना, धान, केला, उर्द आदि की फसलें हैं। गन्ने का करबा 3.65 लाख हेक्टयर, धान का 1.10 लाख, केला का 3115 हेक्टेयर है। खरीफ सीजन में फसलों के अनुसार यूरिया की जरूरत 1.46 लाख मीट्रिक टन है, जिसके सापेक्ष अब तक 1.15 लाख मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है। करीब 4850 एमटी स्टॉक में है। अभी भी करीब 30 हजार एमटी जरूरत है। वैसे तो जिले में पर्याप्त खाद आ चुकी है, लेकिन पिछले एक माह से खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त खाद आने के बाद के बाद संकट के पीछे कहीं न कहीं तस्करी का संदेह है, जिसकी पुष्टि तिकुनिया क्षेत्र में पकड़ी गई खाद से हो गई। वैसे तो नेपाल सीमा के चेक पोस्ट पर एसएसबी की गहन चेकिंग होती है। पूरे सीमा क्षेत्र में गश्त भी होती, लेकिन मौका पाकर तस्कर अन्य रास्तों से चोरी-छिपे खाद तस्करी करते हैं।
-----------
तीन साल पहले भी तस्करी में पकड़ी गई थी खाद
-तिकोनिया नेपाल सीमा के पिलर संख्या 703 और 704 पर एसएसबी ने तीन साल पहले नेपाल जा रही खाद को पकड़ा था। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पिछले साल धौरहरा के सीमावर्ती बहराइच की कोतवाली मोतीपुर पुलिस ने सर्राकलां और बलई गांव होकर नेपाल ले जाई जा रही डीएपी पकड़ी थी। पिछले साल जनपद श्रावस्ती में नेपाल सीमा पर बड़ी मात्रा में वहां के डीएम और एसपी ने खाद पकड़ी थी।

--------------
वर्जन
सीतापुर की खाद थी, जो नेपाल जा रही थी। यही सीमा पर पकड़ी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। भारत नेपाल सीमा पर लगातार एसएसबी की ओर से खाद तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
-दुर्गा शक्ति नागपाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed