फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   So much food waste than hunger : Nirupama Ashok

कहीं भूख तो कहीं खाने की बर्बादी: निरुपमा अशोक

Fri, 16 Jan 2015 06:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Jan 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
So much food waste than hunger : Nirupama Ashok
भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को अन्न शपथ ली। अभियान के संयोजक मृगांक शेखर उपाध्याय और महिला विंग की प्रमुख सुनीता शुक्ला ने अपने अभियान की जानकारी छात्राओं को दी। यहां हुई गोष्ठी में कई शिक्षिकाओं और छात्राओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

गोष्ठी में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने कहा कि यह विडंबना ही है कि एक तरफ लोग भूख से परेशान हैं तो दूसरी तरफ हम भोजन की बर्बादी कर रहे हैं। हमारे देश में सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ शादियों की तड़क-भड़क बढ़ती जा रही है। नव धनाड्य इसे अपनी हैसियत दिखाने का अवसर मानता है और इस मौके पर बेहिसाब खर्च करता है।
विज्ञापन

मृगांक शंकर उपाध्याय ने बताया कि हम बने भोजन का करीब 30 प्रतिशत जूठन के रूप में बर्बाद कर रहे हैं। हमारा देश उत्सव प्रेमी देश है। विभिन्न व्यंजनों को परोसना हमारे यहां सम्मान से जोड़ कर देखा जाता है। यदि हम भोजन की बर्बादी पर रोक लगा लें तो सहालकों के समय अचानक मूल्य वृद्धि पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता शुक्ला ने महिलाओं को आगे बढ़कर इससे जुड़ने की अपील की क्योंकि बिना आधी आबादी के सहयोग से कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। संस्कृत प्रवक्ता सुरचना त्रिवेदी ने पहल का स्वागत किया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भूखे को खाना खिलाना भारतीय परंपरा में सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। हम खाने की बर्बादी को रोक कर यह कार्य कर सकते हैं। इससे अलग से बोझ नहीं पड़ेगा।

डॉ. मनोरमा सिंह, डॉ. पुष्पा मलिक, डॉ. गीता, डॉ. वीना रानी, डॉ. अर्चना, डॉ. सुशीला समेत सभी प्रवक्ता और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने सभी को अन्न शपथ दिलाई। सैकड़ों छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अन्न बचत की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed