फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   So far 60 applications for eight assembly seats in the district

जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए अब तक 60 आवेदन

Fri, 12 Nov 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
So far 60 applications for eight assembly seats in the district
लखीमपुर खीरी। प्रियंका गांधी के यूपी की कमान संभालने के बाद कांग्रेस पार्टी में उत्साह का संचार हुआ है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस से टिकट के लिए अब तक कुल 60 लोगों ने आवेदन किए हैं। प्रियंका गांधी की सक्रियता से महिलाओं में राजनीतिक चेतना बढ़ी है। यही कारण है कि टिकट के लिए दावेदारी करने वालों में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है।
विज्ञापन

जिले की पलिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम तीन लोगों ने कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें पूर्व सांसद जफर अली नकवी के पुत्र सैफ अली खान, बलराम गुप्ता और रिसाल अहमद के नाम शामिल हैं। निघासन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 11 दावेदारों ने कांग्रेस टिकट के लिए अपना दावा पेश किया है। इनमें प्रमोद कुमार सिंह, ऊषा दीक्षित, मोहन चंद्र उप्रेती, डॉ. राजेश मौर्या, सोहन लाल मौर्या, आशुतोष मिश्र, बृज नरायन मौर्या, ओम प्रकाश सिंह, रियाज अहमद खान, रवि तिवारी और शिव सहाय सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

गोला विधानसभा क्षेत्र के लिए अभी सिर्फ तीन नाम सामने आए हैं। इनमें जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के अलावा चंद्रप्रभा अवस्थी और शिखा गुप्ता शामिल हैं। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से भी 11 लोगों ने कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें राजेश कुमार, राजेश्वरी देवी, वरुण चौधरी, राम हरीश गौतम, रामपाल शाक्य, सतपाल शाक्य, राजू पंकज, चांदनी, भानु प्रताप, रवींद्र प्रताप भार्गव और संदीप भार्गव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा विधानसभा क्षेत्र से आठ लोगों ने कांग्रेस टिकट के लिए दावा पेश किया है। इनमें राजेश अवस्थी, सुरेश चंद्र, आसिफ गौरी, राजू पंकज, तेज प्रताप, बुशरा खातून, जितेंद्री और देवेद्र कुमार पंकज शामिल है। जबकि लखीमपुर सदर से अभी तक दस लोगों ने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें कोमल सिंह, जैबुन्निशा, शाकिर अली अंसारी, अब्दुल रहीम, महिपाल सिंह यादव, इरफान बेग, नितीश खन्ना, डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी, डॉ. वीरेंद्र वर्मा और त्रिलोकी नाथ मिश्रा शामिल है। कस्ता में सिर्फ चार आवेदन आए हैं। इनमें ममता गौतम, सोनी राज, शिवकुमार राज और जगजीवन राम के नाम शामिल हैं।
मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 लोगों ने कांग्रेस का टिकट मांगा है। इनमें पसगवां कांड से चर्चा में आई रितु सिंह, कवियित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला, डॉ. हरिनाथ उपाध्याय, यतीश चंद्र शुक्ला, सत्यबंधु गौड़, दीपक बाजपेयी, हरभजन सिंह दुआ, पंकज शुक्ला, प्रद्युम्न मिश्र और आसिफ गौरी के नाम शामिल हैं।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं स्लोगन ने जोश भरा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने बताया कि हाल ही में विधानसभा चुनाव के लिए 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की प्रियंका गांधी की घोषणा और लड़की हूं, लड़ सकती हूं स्लोगन ने महिलाओं में जोश भर दिया है। कांग्रेस के 60 दावेदारों में 13 महिला दावेदार हैं। लखीमपुर से दो महिलाओं कोमल सिंह और जैबुन्निशां ने कांग्रेस का टिकट मांगा है। मोहम्मदी से दो महिलाओं रितु सिंह और निधि शुक्ला दावेदार हैं। निघासन से ऊषा दीक्षित, धौरहरा से बुशरा खातून और जितेंद्री देवी, श्रीनगर से राजेश्वरी देवी और चांदनी ने, कस्ता से सोनी राज और ममता गौतम ने जबकि गोला से चंद्रप्रभा अवस्थी और शिखा गुप्ता ने अपनी दमदार दावेदारी पेश की है। पलिया से किसी भी महिला ने अभी तक कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed