{"_id":"aedaec58702960865986c64ab0acfba2","slug":"smuggled-goods-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी का माल बरामद
महंगापुर
Updated Wed, 08 Jul 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर के पिलर संख्या 170 एजी के पास एसएसबी ने अलग-अलग दो कार्रवाई में लाखों रुपये का तस्करी का सामान बरामद किया है। इसमें दो लोगों को पकड़ा भी गया है।
सेकेंड कमांडेंट एसडी शेरखान ने बताया कि गौरीफंटा बार्डर के पिलर संख्या 170 एजी के पास गश्ती दल ने बुधवार की सुबह 8.45 बजे नेपाल की ओर से कुछ लोगों को सामान ले जाते देखा तो उन्होंने रोका लेकिन सामान ले जा रहे लोग सामान को छोड़कर भाग निकले। इसके बाद गश्ती दल ने उसी स्थान पर सुबह 9.30 बजे दो लोगों को पैदल बोरे में सामान ले जाते देखा तो रुकने के लिए आवाज दी लेकिन वे लोग भागने लगे। एसएसबी जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से भी काफी सामान बरामद किया गया है। सेकेंड कमांडेंट के मुताबिक पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।