{"_id":"762f07bebb8cdaefa12bce0ff278eb74","slug":"smiling-sun-on-the-chill-no-relief-from-winds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप तो खिली पर सर्द हवाओं से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप तो खिली पर सर्द हवाओं से राहत नहीं
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Jan 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को खिलकर धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाओं के कारण जिले के लोगों को शीत लहर से खास निजात नहीं मिल पाई। सर्द हवाओं के कारण धूप की तपिश कमजोर साबित हुई।
गुरुवार को लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेने को बाहर निकल आए। पिछले तीन दिनों की अपेक्षा आज कोहरा न के बराबर रहा। इससे आवागमन काफी हद तक सुचारु रहा।
तीन दिनों तक आसमान में छाए बादल और कोहरे के कारण धूप न निकलने से परेशान हो चुके लोगों ने बृहस्पतिवार को धूप निकलने पर कुछ राहत महसूस की। सुबह धूप निकली तो लोग घरों के बाहर निकल आए और घरों के लॉन और छत पर बैठकर गुनगुनी धूप का मजा लिया। सरकारी कार्यालयों में भी लोग दफ्तरों के सामने धूप में बैठकर अपना काम निपटाते देखे गए।
खिलकर धूप निकलने के बावजूद दिन भर सर्द हवाओं का चलना जारी रहा। इससे गलन में कोई कमी नहीं आई। शाम होते ही एक बार फिर लोगों को रजाइयों में दुबकने को विवश होना पड़ा। भीषण शीत लहर के कारण इन दिनों मजदूरों और खानाबदोश जिंदगी जीने वाले लोगों की सुबह और शाम अलाव के सहारे कट रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान बुधवार की अपेक्षा कुछ अधिक है। लोगों का कहना है कि सर्द हवाएं न चलें तो मौसम में सुधार की संभावना है। अन्यथा इस पूरे माह ऐसा ही मौसम रहने की आशंका है।