फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Slow to remove the intersection of rural exodus continues

हटवा में धीमा हुआ कटान ग्रामीणों का पलायन जारी

Mon, 22 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा/ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा/ईसानगर। Updated Mon, 22 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Slow to remove the intersection of rural exodus continues
katan - फोटो : amar ujala
तहसीलदार ने 57 कटान पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के हटवा गांव में घाघरा नदी का जलस्तर कम होने से कटान धीमा हुआ है। इसके बावजूद कटान से भयभीत ग्रामीणों का अपने मकान तोड़ कर पलायन जारी है। उधर तहसीलदार नीरज पटेल ने कटान प्रभावित गांव में पहुंचकर 57 कटान पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। 
ईसानगर के हुलासपुरवा का नामोनिशान मिटाने के बाद घाघरा नदी ने पड़ोसी गांव हटवा को निगलना शुरू कर दिया है। बीते चार दिनों में घाघरा ने तेजी से कटान किया। इसमें आठ घरों सहित सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी लहलहाती फसलों और नए पुराने पेड़ों को उजाड़ दिया। घाघरा के तेज कटान को देखकर गांववालों ने अपने घरों को तोड़ कर पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम से घाघरा के जलस्तर में काफी कमी आई है। इसके चलते कटान धीमा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक नदी में अचानक कब तेजी आ जाए इसका कोई भरोसा नहीं। लोग कटान धीमा होने के बाद भी घरों को तोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। शनिवार शाम गांव पहुंचे तहसीलदार नीरज पटेल ने 57 कटान प्रभावित परिवारों को तिरपाल, पिपिया, दस किलो चावल, दस किलो आटा, दो किलो दाल, माचिस, नमक, नहाने और कपड़ा धोने का साबुन बांटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि कटान पीड़ितों को गृह अनुदान उनके खातों में भेजा जा रहा है। इस मौके पर एसओ ईसानगर शिवानंद यादव भी मौजूद रहे ।

तेजी से कटान कर जनकपुर की ओर बढ़ रही मोहाना
तिकुनियां। नेपाल-भारत सीमा पर बह रही मोहाना नदी के तेवर विकराल हैं। मोहना इस बार तेजी से कटान करते हुए गांव जनकपुरी की ओर बढ़ रही है। जिससे ग्रामीणों और किसानों में हड़कंप मचा है। मोहना नदी गांव के किसानों की अब तक 20 एकड़ खेतिहर जमीन निगल चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी कटान रोकने के बंदोबस्त कराने की मांग की है।

बरसात के दिनों में वैसे तो मोहाना नदी हर साल विकराल रूप धारण करती है। इस बार ग्राम पंचायत बरसोला कलां के मजरा गांव जनकपुर गांव के निकट नदी ने धान-गन्ने से लहलहाती फसलों समेत खेतों को निगलना शुरू कर दिया है। जिससे गांव के लोग दहशत में हैं। नदी गांव के ही राजलाल, हेमराज, शंकर, अनिल, प्रकाश, अमरुद्दीन, मैकू, महादेव, तिखेनी, चंदा, रामऔतार, राधेश्याम, मिश्रीलाल, शिवप्रसाद, संतोष कुमार, पूरन के खेत निगल चुकी है। ग्राम प्रधान मोहम्मद मियां ने बताया कि कटान की सूचना प्रशासन को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed