फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Slow Bicycle Race joyful and gentle topper

स्लो साइकिल रेस में हर्षित और सौम्य अव्वल

Tue, 15 Dec 2015 05:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 15 Dec 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Slow Bicycle Race joyful and gentle topper
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की मुख्य शाखा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं, जिसमें स्लो साइकिल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हर्षित अवस्थी प्रथम, अजीत वर्मा द्वितीय रहे तो आशुतोष मिश्रा और शोभित मिश्रा को  सांत्वना पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में सौम्य पांडेय को प्रथम, अमित कुमार को द्वितीय तथा मोहम्मद सैफ और राघव सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, सुलेख, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। यह प्रतियोगिताएं मुन्ना सिंह, नितिश खन्ना, मोहम्मद आतिफ और धीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में हुईं।
विज्ञापन

कॉलेज में सुषमा मिश्रा, नीलम मिश्रा, प्रतिष्ठा टंडन और नेहा पुरवार के निर्देशन में वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिन्दी माध्यम में उज्ज्वल श्रीवास्तव ने प्रथम, तलहा मन्नान खान ने द्वितीय पुरस्कार मिला। सौरभ शुक्ला और मान्सी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, वहीं अंग्रेजी माध्यम के सीनियर वर्ग में दीपांशी श्रीवास्तव को प्रथम, पियूष सोनी को द्वितीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार वर्तिका चौरसिया और सोनल गुप्ता को दिया गया जूनियर वर्ग में वंशिका तिवारी को प्रथम, फातिमा खान को द्वितीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार सिद्धान्त कुमार और विश्वास सेठ को दिया गया। सुषमा मिश्रा,  माधवी गुप्ता और नीलम मिश्रा के निर्देशन में सुलेख प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पल्लवी वर्मा को प्रथम, नवनीत सारस्वत को द्वितीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार पल्लवी मनार और रोहित कुमार सिंह को दिया गया वहीं सीनियर वर्ग में खुशनुमा बानो को प्रथम और श्रेया अरोरा को द्वितीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार सृजन सक्सेना और गौरव प्रताप सिंह को दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के उद्घाटन में प्रबंधक प्रेम शंकर सेठ, संचालक विशाल सेठ और अंग्रेजी माध्यम की संचालिका लेखनी सेठ, इंचार्ज एससी गुप्ता और अभिभावक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने जीवन में प्रतियोगिताओं का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed