{"_id":"6499d3eac78a6173820ecb66","slug":"sixteen-couples-of-swarnakar-samaj-tied-the-knot-lakhimpur-news-c-4-1-192532-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्वर्णकार समाज के सोलह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्वर्णकार समाज के सोलह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वर्णकार कल्याण समिति ने दहेज रहित सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया। पूरे रीति-रिवाज से 16 जोड़ों का विवाह हुआ।
अध्यक्ष आनंद राम की अध्यक्षता में शहर के राजापुर स्थित मैरिज हाल में रात आठ बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुबह चार बजे कलेवा कर नव दंपति की विदाई की गई। लखनऊ, लखीमपुर, हरदोई, रेउसा, बिसवा, शाजहांपुर, पीलीभीत, बस्ती, बरेली, सीतापुर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोगों ने समारोह में शिरकत की। शादी से पहले परिचय सम्मेलन हुए।
नव दंपती को बेड, अलमारी, श्रंगारदान, कपड़े, आभूषण, बर्तन और पंखे, फ्रिज, कूलर सहित कई उपहार दिए। इस मौके पर कमेटी के महामंत्री शैलेंद्र रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राजीव, व्यवस्थापक विपिन, चंद्रप्रकाश, श्यामजी सोनी, पुनीत, प्रिया रस्तोगी संचालन वेद सोनी ने किया।