फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six-year-old boy dies in leopard attack, uproar after allegations of medical negligence

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए के हमले में छह वर्षीय बालक की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप के बाद हंगामा

Sun, 07 Jun 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old boy dies in leopard attack, uproar after allegations of medical negligence
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ संवाद
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में रविवार शाम तेंदुए के हमले में घायल छह वर्षीय शुभम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए खमरिया-ईसानगर मार्ग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम रायपुर निवासी जवाहर अपने पुत्र शुभम के साथ खेत पर गए थे। शाम करीब सात बजे गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने अचानक शुभम पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पिता और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन

परिजन घायल शुभम को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी खमरिया ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए खमरिया-ईसानगर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, ईसानगर, धौरहरा और खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों और विधायक ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।

उधर, वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है।
ग्रामीणों का कहना है कि घायल बालक को समय पर बेहतर उपचार मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed