फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six new infected were found in the district after a month

जिले में एक महीने बाद छह नए संक्रमित मिले

Thu, 05 Aug 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six new infected were found in the district after a month
लखीमपुर खीरी। जनपद में काफी दिनों तक शांत रहने के बाद फिर से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। करीब एक महीने बाद एक साथ बुधवार को छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले तीन जुलाई को एक साथ चार केस मिले थे और 26 जुलाई को एक केस मिला था।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि लैब से कुल 613 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें पांच पॉजिटिव व 608 निगेटिव हैं। इसके अलावा एक पॉजिटिव रिपोर्ट अन्य लैब से प्राप्त हुई है। ब्लॉक लखीमपुर में एक, पलिया में दो, बिजुआ में एक, धौरहरा में दो संक्रमित मिले हैं। इससे वर्तमान में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन

मैलानी में नहीं हुआ टीकाकरण
मैलानी। वैक्सीन न आने की वजह से बुधवार को यहां पीएचसी पर कोरोना का टीकाकरण नहीं हो सका। इससे लोग मायूस होकर लौट गए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय से वैक्सीन नहीं आई, जिससे टीकाकरण नहीं हो सका। उधर, पीएचसी पर आए तमाम लोग टीकाकरण न होने से मायूस होकर लौट गए और दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को ज्यादा परेशानियां हुईं।। उन्होंने बताया कि बुधवार को 40 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना टीका लगवाए ही लौटे लोग
बांकेगंज। सीएचसी में कोरोना वैक्सीन के अभाव के चलते बुधवार को टीकाकरण कार्य ठप रहा। इससे यहां दूर-दराज क्षेत्र से टीका लगवाने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवरिया ने बताया कि जिले से वैक्सीन न आने पर सीएचसी में बुधवार को लोगों को टीके की पहली डोज नहीं लग पाई, वहीं 50 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed