फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six houses submerged in river Ghaghra, others in danger of erosion

Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी में समाए छह घर, अन्य कटान की जद में

Wed, 04 Sep 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Six houses submerged in river Ghaghra, others in danger of erosion
धौरहरा क्षेत्र में कटान करती घाघरा। संवाद
ईसानगर। तहसील क्षेत्र के गांवों में घाघरा नदी का कहर जारी है। नदी गांव डुंडकी में तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को छह घर घाघरा नदी में समा गए। गांव के अन्य घर भी कटान की जद में हैं। ग्रामीण खुद अपने घर उजाड़ने को मजबूर हैं। इस गांव के ग्रामीण करीब 15 वर्ष पहले भी घाघरा नदी के कटान का शिकार हुए थे। 50 घरों वाले इस गांव पर फिर घाघरा नदी की नजर टेढ़ी हो गई है। कुछ ही दिन में नौ घर नदी में समा चुके हैं। नदी के कटान से जदुरई, रामप्रकाश, शंकर, मल्हू, अमिरका और विक्रम बेघर हो गए हैं। सूचना पर हल्का लेखपाल शशांक शेखर शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। संवाद


शारदा नदी के उफनाने से कटान थमा, एक पेड़ समाया

महेवागंज। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से निघासन के ग्रंट नं. 12 गांव में हो रहे कटान से बुधवार को ग्रामीणों को कुछ राहत मिली। हालांकि, पीपल का एक पेड़ नदी में समा गया। ग्रामीण तीसरे दिन भी कटान को रोकने की कोशिश करते रहे। बोरियों में मिट्टी, रेता भर कर कटानस्थल पर डालते रहे। ग्रामीणों को आशंका है कि उफान कम होने से नदी का कटान तेज हो सकता है।
विज्ञापन

बनबसा डैम से छोड़े गए अतिरिक्त पानी से शारदा नदी फिर उफान पर है। फूलबेहड़ में शारदा तटबंध के अंदर नदी किनारे बसे गांव, खेत खलिहान और चकमार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ में पुल पुलिया और रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed