{"_id":"6887bb2394c41aa0ae013207","slug":"six-child-scientists-selected-for-state-level-competition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151831-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छह बाल वैज्ञानिकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छह बाल वैज्ञानिकों का चयन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित बाल वैज्ञानिक। स्रोत : नोडल अधिकारी
गोला गोकर्णनाथ। जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर में हुआ। इसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छह बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया।
शनिवार को इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित आइडिया पर बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने दीप जलाकर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक कल विज्ञान व विकास का नया अध्याय लिखेंगे। इन्हीं बाल वैज्ञानिकों के नवाचार समाज की समस्याओं का निदान खोजने का कार्य करेंगे। राज्य स्तर के लिए वर्ष 2023-24 में सचिन आर्य (ग्रेन डिसटीब्यूटिंग मशीन) व सौरभ वर्मा (एआई एटीएम सेफ्टी मशीन) और वर्ष 2024-25 में स्वस्तिका सिंह (ट्रेन कोलिशन प्रेवेंटर), प्राची श्रीवास्तव (स्मार्ट वेस्ट सॉल्यूशन इंटीग्रेटिंग एआई एंड आईओटी), निखिल राज (हेलमेट वाइपर वर्क बाई रैन) व निशांत (साइंस टेक्नोलॉजी मल्टी परपज गैस स्टोव) के मॉडल का चयन किया गया। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
निर्णायक एनआइएफ सदस्य डॉ. अभिषेक व डॉ. नवनीत कुमार रहे। इंस्पायर मानक के जनपदीय सह नोडल डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इंस्पायर मानक योजना के तहत चयनित सभी वाल वैज्ञानिकों को मॉडल को मूर्त रूप देने हेतु भारत सरकार की ओर से दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, अभय अग्निहोत्री के साथ ही विद्यालय के अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर भूषण साहनी, दिनेश तिवारी, डॉ. जगत प्रकाश सिंह, बीईओ देवेश राय आदि मौजूद रहे।