{"_id":"583718104f1c1b663a13b00d","slug":"sivan-in-football-winning-teams-of-lucknow-and-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल में सिवान, लखनऊ और झारखंड की टीमें विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल में सिवान, लखनऊ और झारखंड की टीमें विजयी
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही खीरी।
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डा. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट
सात दिवसीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन तीन मैच खेले गए। छह टीमोें के बीच खेले गए मैच में आरके स्टील क्लब सिवान, सहारा स्टेट लखनऊ, झारखंड की टीमें विजयी रही।
सिंगाही में चल रहे बुधवार को फुटबाल टूर्नामेंट में पहला मुकाबला आरके स्टील क्लब सिवान और फैजाबाद के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ में आरके स्टील क्लब सिवान खिलाड़ी अभु ने 15वें मिनट में एक गोल मारा। वहीं, संघर्ष कर रही फैजाबाद की टीम के खिलाड़ी नोमान अख्तर ने 29वें मिनट पर एक गोल मार अपनी टीम बराबरी पर ले आए। मैच के दूसरे हॉफ में आरके स्टील क्लब सिवान की टीम में खेल साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेनियाल ने छह मिनट में एक जोरदार शूट मारकर एक गोल से बढ़त ले ली। उसके बाद 17वें मिनट पर आरके स्टील क्लब सिवान के खिलाड़ी नितेश ने एक गोल मारकर करके विपक्षी टीम की जीत की उम्मीद खत्म कर दी और आरके स्टील क्लब सिवान ने मैच 3-1 से जीत लिया।
दूसरा मैच सनराइज लखनऊ और सहारा स्टेट लखनऊ के मध्य खेला गया। इस शानदार खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहला हाफ में सनराइज लखनऊ के खिलाड़ी सुनील ने 37वें मिनट पर एक गोल मारा। वहीं सहारा स्टेट लखनऊ के खिलाड़ी मिंगा ने 44वें मिनट पर एक गोल मार कर बराबरी पर पहुंची। उसके बाद अंत तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई। जिसके बाद टाई ब्रेकर का फैसला लिया गया। टाई ब्रेकर में 3-4 से सहारा स्टेट लखनऊ की टीम विजयी हुयी। इसी मैच में सहारा स्टेट लखनऊ के खिलाड़ी नीरज को पीला कार्ड दिखाकर वार्निंग मिली उसके बाद अपशब्द कहने पर लाल कार्ड दिखाकर खेल से बाहर कर दिया। उसके बाद सनराइज लखनऊ के खिलाड़ी विनोद को भी पीला कार्ड दिखाया गया उसके द्वारा बदतमीजी करने पर लाल कार्ड दिखा कर बाहर का रास्ता दिखाया। तीसरा मैच झारखंड और समस्तीपुर रेलवे के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में झारखंड के खिलाड़ी गौतम ने 33वें मिनट में एक शूट मारकर एक गोल से बढ़त ले ली। जो अंत तक कायम रहा। समस्तीपुर रेलवे कोई गोल नही कर पाई और मैच को झारखंड ने 0-1 से जीत लिया। इस मौके पर आज के खास महमान पूर्व विधायक सतीश अजमानी, जावेद अख्तर, डा. एमआर सेठी, मो. जावेद, मंजूरुल हसन, उबेदुर्रमान, कमेंट्रेटर सैय्यद दिलशाद चमन सिंह राना, संतोष पांडे, हाजी महबूब खां, मतलूब खां, ऐनुद्दीन, शशी तिवारी कीर्ति पंत, हाफिज फारूक आदि लोगों ने हजारों की संख्या में पहुंचे खेल प्रेमियों के साथ फुटबाल टूर्नामेंट के मैच का आनंद लिया।
विज्ञापन
दो टीम के बीच मैच आज
टूर्नामेंट के आयोजक कयूम ने बताया कि शुक्रवार को 10 बजे से दो प्री क्वाटर फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच यूनाईटेड लखनऊ और रब्बानी क्लब नागपुर और दूसरा मैच गाजियाबाद और झारखंड के बीच खेले जाएंगे।