फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur miscreants had looted tractor-trolley

Lakhimpur Kheri News: सीतापुर के बदमाशों ने लूटी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Mon, 01 Jan 2024 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sitapur miscreants had looted tractor-trolley
मैगलगंज। औरंगाबाद कस्बे से बरवर रोड पर हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की लूट सीतापुर के बदमाशों ने की थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा है, दो की तलाश की जा रही है। इनके पास से ट्रैैक्टर-ट्रॉली, कार और असलहा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने औरंगाबाद से बरवर रोड पर 23 दिसंबर की सुबह करीब 3:30 बजे अजबापुर चीनी मिल से गन्ना बेचकर लौट रहे किसान अजीत वर्मा से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली गई थी। किसान को सड़क किनारे बिजली खंभे से बांधकर बदमाश भाग गए थे। मैगलगंज पुलिस ने औरंगाबाद और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

फुटेज के सहारे पुलिस सीतापुर जिले में लहरपुर-बिसवां रोड पर मोहम्मदीपुर पहुंची और एक वर्कशाप से ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मैगलगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले पांच बदमाशों को पकड़ा है। इनमें सुफियान निवासी गजपति थाना महोली, दोस्त मोहम्मद व नौशाद, असद पुत्र शमशेर निवासी गांव गद्दीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर और तालगांव थाने के मोहम्मदीपुर निवासी उस्मान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्मान कबाड़ी है, इसके पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई है। पिसावां थाने के नटपुरवा में रहने वाले अल्ताफ व हबीब उर्फ कल्लू निवासी गांव बरियारपुर थाना रामपुर कला की तलाश हो रही है।


ट्रैक्टर को काटा, ट्रॉली पर चढ़ा दिया दूसरा रंग
ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने के बाद बदमाश हाईवे के रास्ते उरदौली पहुंचे। उरदौली से बंंभौरा होकर काजी कमालपुर गए। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हरगांव होकर मोहम्मदीपुर निवासी उस्मान की वर्कशाप तक पहुंचाया गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए पुलिस भी वर्कशाप तक पहुंच गई। बदमाशों ने ट्रैक्टर को कई हिस्सों में तब्दील कर कबाड़ में डाल दिया था। ट्रॉली पर दूसरा रंग चढ़ा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर के पुर्जे बरामद किए और ट्रैक्टर तैयार कराया। रविवार सुबह एएसपी नैपाल सिंह और थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने किसान अजीत वर्मा को ट्रैक्टर-ट्रॉली लौटाई तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed