फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur branch canal cut hundreds of acres of crops submerged

सीतापुर ब्रांच नहर कटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 12 Jul 2015 11:29 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sun, 12 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sitapur branch canal cut hundreds of acres of crops submerged
कस्बे से महज आधा किलोमीटर दूर सीतापुर ब्रांच नहर के कट जाने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। इससे कई गांवों में जलभराव हो गया है। खेतों में जलभराव होने से फसलें नष्ट हो रहीं हैं। अप्रैल में बेमौसम हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद अब किसानों को यह दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से शारदा ब्रांच नहर उफनाई हुई है। शनिवार रात पानी के दबाव के कारण बांकेगंज के निकट करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित इसकी सहयोगी सीतापुर ब्रांच नहर गांव देबीपुर के पास कट गई। नहर का पानी खेतों में भरने लगा। देखत ही देखते किसानों के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ धान और गन्ने की फसलें जलमग्न हो गईं। किसान मुश्ताक अली, इरफान अली, रघुनाथ प्रसाद, ओमप्रकाश, राकेश आदि की फसलें पानी में डूब गईं। साथ ही आधा दर्जन से अधिक गांवों टोड़ीपुर, बेचापुर, ख्रैरताली, नीमगांव, पिपरिया, जवाहरपुर आदि को जोड़ने वाली सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

कस्बे के पास कोई नदी न होने से यहां कभी बाढ़ नहीं आती। बरौंछा नाले से सीपेज की समस्या जरूर रहती है लेकिन इस बार नहर कटने से कस्बे के आसपास बाढ़ जैसा नजारा दिख रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नहर विभाग के अधिकारियों से की है। ग्रामीणों की सूचना पर नहर विभाग के  एई रहमतुल्ला सिद्दीकी ने मौके पर पहुंच कर नहर को बांधने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि नहर का पानी रोका जा रहा है। उधर किसानों ने आरोप लगाया कि नहर विभाग की लापरवाही के चलते नहर कटने से उनकी फसलों में पानी भरने से वे बर्बाद हो गईं हैं। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने जलभराव का जायजा लिया
बांकेगंज कस्बे के निकट नहर कटने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने वहां पहुंचकर जलभराव का जायजा लिया।  इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने खेतों में पानी भरने से बर्बाद हुई फसलों को दिखाया। विधायक ने इससे पीड़ित किसानों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed