फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sisters ask for longevity So the brothers took the defense's defense

बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआएं  तो भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प

Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
 Sisters ask for longevity So the brothers took the defense's defense
रक्षा सूत्र - फोटो : अमर उजाला
पूरे जिले मे धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार
विज्ञापन

 भाई बहनों का पवित्र त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। भाइयों ने रक्षा सूत्र बंधवाकर बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं बहनों ने रोली टीका लगाकर भाइयों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए।  
गोला गोकर्णनाथ। भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन पर बहनों ने राखी बांधकर भाइयों का मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को दक्षिणा देकर रक्षा का वचन दिया। नगर के सदर चौराहा, अंबेडकर पार्क सहित प्रमुख स्थानों पर राखी और मिठाई की दुकानें सजीं रहीं।  
विज्ञापन

ममरी। बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उनके माथे पर रोली तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। त्योहार को लेकर मिठाइयों के भाव आसमान छूते रहे। 
संसारपुर। बहनों ने भाइयों के खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने उपहार दिए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। 
रजागंज। करनपुर, मुर्तिहा, उद्यानपुर, रामपुर गोकुल, चिंतापुरवा, फत्तेपुर आदि गांवों में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।  मैलानी। रक्षा बंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। सुबह से ही बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। लोगों ने दस बजे तक राखी, मिठाई आदि की खरीददारी की। 11 बजे के बाद से त्योहार मनाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रह। मझगईं, महंगापुर, संपूर्णानगर, नौगवां आदि ग्रामीण इलाकों में भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। एडमांटन स्कूल में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ।  
खीरी टाउन। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध कर भाई की लंबी उम्र की दुआएं मांगी और मिठाई खिलाई।  
उचौलिया। भाई बहन के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन क्षेत्र मे उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, शाहजहांपुर और सीतापुर डिपो की बसों का स्टाप होने के कारण यहां आने जाने वालों को फ्री सफर का लाभ नहीं मिला।  
ओयल। बहनों ने भाइयों के दीर्घायु और सुखमय जीवन व्यतीत करने की कामनाएं कीं।  
मोहम्मदी। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य राममणि मिश्रा ने बच्चों को रक्षा बंधन का महत्व बताया। छात्राओं ने अपने हाथों से बनी राखियों को भाइयों की कलाईयों में बांधा। प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की केंद्र संचालिका अनुराधा बहन ने केंद्र पर आए सभी भाई बहनों को रक्षा सूत्र बांधा।  

भीखमपुर/सिकंद्राबाद। क्षेत्र में बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर राखी का त्योहार मनाया।  
गांव अमेठी, सुतेहरा, नीमगांव, सेहरुआ, रोशननगर, बेलहरी समेत कई गावों में रक्षा बंधन त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। 
जाति धर्म को दरकिनार कर बंधवाई राखी 
मितौली। क्षेत्र में इस बार रक्षाबंधन का पर्व हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बन गया। कस्ता विधान सभा के युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पास ही रहने वाले उस्मान इदरीशी की नौ साल की बेटी अदीबा से राखी बंधवाई। अदीबा अपनी खाला नगमा के साथ अमित गुप्ता की दुकान पर पहुंची थी। राखी बंधवाने के बाद अमित ने उसे उपहार भी दिया। वहीं ओदारा गांव में भी एक प्रधान पति जहांगीर गाजी ने गांव के ही निवासी तहसील अधिवक्ता संघ मितौली के अध्यक्ष विरेंद्र मिश्रा की बेटी अजीता से राखी बंधवाई। जहांगीर ने बताया कि सोमवार को घर आकर अजीता मिश्रा अपनी बड़ी बहन की जिम्मेदारी निभाते हुए राखी बाधी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed