फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sisaiya Square: Thousands of people are moving, but the arrangements are minimal

सिसैया चौराहा : आवाजाही हजारों की, इंतजाम नाममात्र

Wed, 26 Aug 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 26 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sisaiya Square: Thousands of people are moving, but the arrangements are minimal
सिसैया चौराहे पर दुकान के सामने फैली गंदगी। संवाद
धौरहरा। तहसील क्षेत्र का महत्वपूर्ण सिसैया चौराहा रोज हजारों यात्रियों की आवाजाही का केंद्र है। यहां प्रतिदिन 100 से 200 बसें आती-जाती हैं। इसके बावजूद यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नाममात्र हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय, पेयजल और यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं है। गंदगी, गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। सिसैया चौराहा धौरहरा तहसील क्षेत्र का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां से नेपाल, लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत विभिन्न राज्यों के लिए लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

यह कई प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाला चौराहा भी है। इसके बावजूद बसों के ठहराव के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। सभी बसें मुख्य चौराहे पर ही रुकती हैं। इससे पहले से व्यस्त चौराहे पर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के खड़े होने और यातायात नियंत्रण की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय और सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। पेयजल की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को दुकानदारों पर निर्भर रहना पड़ता है।
----------------
गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी
चौराहे पर सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। कई स्थानों पर लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश में सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को दुकान तक पहुंचने में दिक्कत होती है। गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन ऑटो-रिक्शा और बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल अवस्थी, महामंत्री सागर गुप्ता, पंकज पांडेय, इंद्रजीत राजपूत, साजन गुप्ता, श्यामू वर्मा और पूर्व प्रधान हुसैन खां ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
--------------

चौराहे से बहराइच रोड पर गड्ढों के कारण आए दिन ऑटो-रिक्शा और बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं। गंदगी के कारण दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो गया है।
-पंकज पांडेय, व्यापारी, सिसैया
-----------

दुकानों के सामने सड़क पर कीचड़ और जलभराव से दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी होती है। न सफाई की व्यवस्था है और न पानी निकासी की। जिम्मेदार लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-आलोक अवस्थी, व्यापारी सिसैया
--------------

चौराहे से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ती है।
-अतुल अवस्थी, अध्यक्ष व्यापार मंडल सिसैया
--------------

नेपाल को सीधे जोड़ने वाले इस चौराहे से हजारों लोग प्रतिदिन बसों से आवागमन करते हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को मुश्किलें होती हैं। शौचालय और यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण बेहद जरूरी है।
-सागर गुप्ता, महामंत्री व्यापार मंडल सिसैया
------------
सिसैया गांव में सार्वजनिक शौचालय बने हैं। अब सिसैया चौराहे पर दो सार्वजनिक शौचालय और प्रतीक्षालय बनाने का प्रस्ताव है। नियमित साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। यदि फिर भी गंदगी है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

-सर्वेश तिवारी, खंड विकास अधिकारी धौरहरा

सिसैया चौराहे पर दुकान के सामने फैली गंदगी। संवाद

सिसैया चौराहे पर दुकान के सामने फैली गंदगी। संवाद

सिसैया चौराहे पर दुकान के सामने फैली गंदगी। संवाद

सिसैया चौराहे पर दुकान के सामने फैली गंदगी। संवाद

सिसैया चौराहे पर दुकान के सामने फैली गंदगी। संवाद

सिसैया चौराहे पर दुकान के सामने फैली गंदगी। संवाद

सिसैया चौराहे पर दुकान के सामने फैली गंदगी। संवाद

सिसैया चौराहे पर दुकान के सामने फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed