{"_id":"68599fe388ffa6fe710fac14","slug":"singahi-academy-team-won-the-match-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-148895-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिंगाही एकेडमी की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिंगाही एकेडमी की टीम ने जीता मैच
Tue, 24 Jun 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फाइनल मैच के लिए भिड़ीं टीमें।संवाद
- फोटो : संवाद
सिंगाही। कस्बे के मेला मैदान में आयोजित जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिंगाही एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगाही जायंट्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल से पहले सोमवार को पहले स्थगित हुआ सिंगाही एकेडमी और पचपेड़ा के बीच का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सिंगाही एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में पचपेड़ा की टीम केवल 44 रन पर सिमट गई। इस तरह सिंगाही एकेडमी ने नौ रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला सिंगाही एकेडमी और सिंगाही जायंट्स के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगाही एकेडमी की टीम ने 12 ओवर में 114 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगाही जायंट्स की टीम पूरी पारी के दौरान सिर्फ 69 रन ही बना सकी। इस तरह सिंगाही एकेडमी ने 45 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट की विजेता बनी।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।