फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Silver crown stolen from Bhuinya Mata temple

Lakhimpur Kheri News: भुइंया माता मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी

Mon, 08 Jun 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Silver crown stolen from Bhuinya Mata temple
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भुइफोरवानाथ स्थित भुइंया माता मंदिर से रविवार रात किसी ने हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुजारी ने पुलिस को जानकारी दी। डायल 112 और कोतवाली पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोर का पता लगाने में जुटी है।
मंदिर के पुजारी राजकुमार शुक्ला ने बताया कि वह रविवार को किसी आवश्यक कार्य से लखनऊ गए थे। देर रात करीब 10 बजे मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि मंदिर में हनुमान जी का मुकुट गायब है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुजारी के अनुसार मंदिर में मोहल्ले के लोग पूजा के लिए आते-जाते रहते हैं। रविवार को किसी अनजान व्यक्ति के मंदिर आने की भी जानकारी मिली है। मुकुट का वजन करीब 200 ग्राम बताया गया है। इसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed