फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Silver beads are now available at the same price as anklets

Lakhimpur Kheri News: पायल की कीमत में अब मिल रही चांदी की बिछिया

Wed, 14 Jan 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 14 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Silver beads are now available at the same price as anklets
सराफा बाजार में दुकान पर हो रही खरीदारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। फरवरी से सहालग शुरू होने जा रहा है। पांच फरवरी को पहला लग्न पड़ते ही शादियों का सिलसिला तेज हो जाएगा। इसे देखते हुए लोग अभी से विवाह की खरीदारी में जुट गए हैं लेकिन सोने और चांदी के लगातार बढ़ते दाम आम लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि पायल की कीमत में बिछिया मिल रही है। इसको खरीदना भी लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। बीते तीन महीने में चांदी की कीमतों में करीब एक लाख रुपये का इजाफा हो चुका है, जिससे शादी वाले घरों का बजट गड़बड़ा गया है। मौजूदा समय में चांदी का भाव बढ़कर लगभग दो लाख 80 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सराफा व्यापारियों हर्ष सेठ, शिवम गुप्ता, अतिन गर्ग आदि का कहना है कि महंगे दामों के चलते ग्राहक अब शादी में दिए जाने वाले आभूषण केवल रस्म अदायगी के तौर पर ही खरीद रहे हैं। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार, पहले लोग उपहार के रूप में चांदी की वस्तुएं सहजता से खरीद लेते थे लेकिन अब ऐसी खरीदारी लगभग बंद हो गई है। ग्राहकों का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण बहुत जरूरी होने पर ही चांदी के जेवर खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 15 दिन में चांदी के मूल्यों में करीब 40 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई तो धीरे-धीरे कीमत करीब पौने तीन लाख के करीब पहुंच गई। बुधवार को चांदी के भाव 2 लाख 79 हजार रिकॉर्ड किए गए। लगातार कीमतों में हो रहे इजाफे से मध्यम वर्गीय लोगों की पहुंच से सोना और चांदी बाहर होता जा रहा है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि हर इसी तरह कीमतें बढ़ती रही तो हम लोगों को भी स्टाक लगाने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा। व्यापारियों को चिंता है कि कहीं स्टाक लगाने के बाद मूल्यों में गिरावट हो गई तो काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं कीमत बढ़ने की वजह से बिक्री में भी कमी आई है।
----------------
पिछले 10 माह में चांदी के भाव पर एक नजर

एक अप्रैल 2025 में 88 हजार

मई 2025 में 95 हजार

जुलाई 2025 में एक लाख 13 हजार

सितंबर 2025 में एक लाख 30 हजार

अक्तूबर 2025 में रिकॉर्ड उछाल दो लाख के पार

आज का भाव दो लाख 79 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed