फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sight of tigers increased the thrill of jungle tour among tourists

Lakhimpur Kheri News: बाघों के दीदार से सैलानियों में बढ़ा जंगल भ्रमण का रोमांच

Tue, 06 Feb 2024 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sight of tigers increased the thrill of jungle tour among tourists
दुधवा में झाड़ियों के बीच दहाड़ता बाघ। स्त्रोत सैलानी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में सर्दी और कोहरे के बीच अब धूप निकलने से सैलानियों को आसानी से वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं। सैलानियों को जंगल भ्रमण के दौरान रोजाना कहीं बाघ तो कहीं अजगर और धूप सेंकते मगरमच्छ दिख रहे हैं। इससे जंगल भ्रमण का रोमांच बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कोहरे के बाद धूप निकली तो पहली शिफ्ट में जंगल भ्रमण करने गए सैलानियों को दुधवा क्षेत्र में बाघ दिखाई दिया। दूसरी शिफ्ट में सैलानियों ने किशनपुर रेंज में बहुत नजदीक से वनराज के दीदार किए। सुबह की शिफ्ट में बाहर से आए सैलानी दुधवा जंगल में गए तो वहां उन्हें झाड़ियों के बीच बाघ दहाड़ता दिखाई दिया। किशनपुर रेंज में भी सैलानियों को धूप सेंकता बाघ आसानी से दिखा।
विज्ञापन

दोनों जगहों पर सैलानियों ने इस यादगार लम्हे को अपने कैमरों में कैद करने के लिए खूब फोटोग्राफी की। पार्क सूत्रों की मानें तो धूप निकलने पर अक्सर वन्यजीव उसका आनंद लेने के लिए झाड़ियों से निकल आते हैं और भ्रमण करने गए सैलानियों को दिख जाते हैं। दुधवा रोड पर ही नकउहा नाले पर धूप सेंकते मगरमच्छों को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed