फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shushant topper in National Merit Based Scholarship Examination and Anamika second

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सुशांत अव्वल तो अनामिका दूसरे नंबर पर

Sun, 23 Apr 2023 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shushant topper in National Merit Based Scholarship Examination and Anamika second
सुशांत तिवारी
लखीमपुर खीरी। खीरी में राष्ट्रीय योग्यता व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले से 318 में 315 छात्र चयनित हुए हैं। इनमें टॉप तीन में परिषदीय विद्यालयों के तीन छात्र चयनित हुए हैं। सुशांत तिवारी पहले, अनामिका दूसरे तो आरिश खान तीसरे स्थान पर रहे। लखनऊ मंडल में खीरी जनपद ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

निर्धन व सामान्य पृष्ठभूमि के होनहार छात्रों के लिए राष्ट्रीय योग्यता व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें 12वीं तक चयनित छात्रों को 12 हजार प्रति वर्ष छात्रवृत्ति मिलती है। इसमें परिषदीय विद्यालयों के उच्च प्राथमिक स्कूल के कक्षा 6 से 8 तक व माध्यमिक विद्यालयों के 6 से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। इस बार दोनों विभागों के कुल 318 छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 315 छात्र छात्राएं सफल घोषित हुए हैं। इनमें सभी को हजार रुपया प्रतिमाह मिलेगा। मंडल स्तर पर हुई इस परीक्षा में लखनऊ मंडल में खीरी जनपद ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सफल बच्चों को बधाई देते हुए बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि लखनऊ मंडल स्तर पर खीरी, लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव और हरदोई जनपद के विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें लखीमपुर खीरी से 318 बच्चों में 315 बच्चे सफल हुए, जिसका प्रतिशत 99.05 है। इसी तरह रायबरेली में सफलता का प्रतिशत 98.72 प्रतिशत, सीतापुर में 98.32 प्रतिशत, हरदोई में 98.13 प्रतिशत, लखनऊ में 96.75 प्रतिशत व उन्नाव का परीक्षा परिणाम 95.06 प्रतिशत आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशांत के घर में खुशी का माहौल
भीखमपुर। परीक्षा में टॉप करने वाले मितौली ब्लॉक के गांव पियरा ग्रांट के 14 वर्षीय सुशांत तिवारी पुत्र सोमलाल के घर पर खुशी का माहौल है। इसी सत्र में सुशांत ने उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्रंट इनायत चीफ से आठवीं की परीक्षा पास की है। सुशांत के पिता ने बताया कि हमारे पास 2 एकड़ जमीन है। उसी से भरण पोषण होता है। सामान्य परिवार से होने के कारण विशेष कोचिंग सुविधा बच्चों को नही दे पाए। हमारे दो बेटे और दो बेटियां है। सबसे छोटे बेटे ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा 2023 की पास की है। जिसमें उसका जिले में प्रथम स्थान आया है। संसाधनों के अभाव में हमारे बच्चे अपनी पढ़ाई करते हैं। वहीं टॉपर सुशांत का कहना है कि वह मैथ में विशेष रुचि रखते हैं। इस परीक्षा में वह सारा श्रेय विद्यालय में अपने गुरु मैथ के सहायक अध्यापक आलोक कुमार तिवारी को देते हैं।बड़े होकर वह यूपीएससी सिविल की तैयारी करना चाहते हैं।


अनामिका की सफलता से पिता गौरवान्वित
बेहजम। ब्लाक क्षेत्र की अनामिका वर्मा पुत्री विजय वर्मा ने जिले में दूसरा स्थान पाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अनामिका ने संविलियन विद्यालय ललता बेहड ब्लॉक बेहजम में प्राथमिक शिक्षा से लेकर कक्षा आठ तक शिक्षा ग्रहण की है। अनामिका वर्मा के पिता किसान विजय वर्मा ने बताया कि बेटी ने कक्षा आठ में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। मास्टर दुर्गा प्रसाद का विशेष योगदान रहा है। बड़ी बहन रौनक वर्मा ने बताया कि छोटी बहन के जिले में दूसरा स्थान पाने से परिवार में अपार खुशी है।

सुशांत तिवारी

सुशांत तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed