फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shortage of blood in the blood bank of district hospital

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल के रक्त कोष में खून की कमी

Sun, 25 May 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shortage of blood in the blood bank of district hospital
लखीमपुर खीरी। मोतीपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इस समय खून की कमी है। कई ग्रुप का ब्लड काफी कम है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदारों को प्राइवेट लैब या पड़ोसी जनपद सीतापुर से ब्लड लाना पड़ता है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 12 सौ से 15 सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी रहती है। यहां भर्ती कई मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ती है। ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ब्लड नहीं है, जबकि ए निगेटिव सिर्फ दो यूनिट बचा है। वहीं अन्य ब्लड ग्रुप भी काफी कम हैं।
विज्ञापन

ब्लड बैंक से महिला जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती मरीज, लावारिस मरीज, कैदी, एनिमिया के मरीजों सहित अन्य गंभीर रोगियों को रक्त दिया जाता है। वर्तमान में इन दोनों ग्रुप का ब्लड न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड की जरूरत के लिए तीमारदारों को प्राइवेट ब्लड बैंक या पड़ोसी जनपद सीतापुर का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रामक बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, खून की होगी अधिक खपत
जून से लेकर नवंबर तक डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रमण बीमारियां अपने पैर पसारने लगती हैं। इससे शरीर में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। इसलिए मरीज को प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है। ब्लड बैंक में रक्त के कम होने से प्लाज्मा तैयार होना मुश्किल हो जाता है। अभी से ब्लड बैंक में रक्त की कमी है। इसलिए आपातकाल में स्थिति भयावह हो सकती है।


इस ब्लड के इतने बचे हैं यूनिट
ब्लड ग्रुप डब्ल्यूबी पीआरबीसी

ए पॉजिटिव 0 0
ए निगेटिव 0 2

बी पॉजिटिव 0 25

बी निगेटिव 0 3

एबी पॉजिटिव 1 6
एबी निगेटिव 0 1

ओ पॉजिटिव 02 16

ओ निगेटिव 1 2
(23 मई तक कुल 59 यूनिट रक्त बचा)


सीएमएस को नहीं पता कितने यूनिट है ब्लड
इस संबंध में जब जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में कितना ब्लड है, इसकी जानकारी नहीं है। यह जानकारी पता करनी पडे़गी। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है अस्पताल प्रशासन रक्त कोष में ब्लड की कमी को लेकर कितना सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed