फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shopkeepers gheraoed the Nagar Panchayat office

Lakhimpur Kheri News: दुकानदारों ने नगर पंचायत कार्यालय का किया घेराव

Sat, 24 May 2025 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers gheraoed the Nagar Panchayat office
हनुमान गढ़ी मंदिर में बैठक करते व्यापारी। व्यापारी
निघासन। हनुमानगढ़ी मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत से जारी नोटिस के विरोध में दुकानदारों ने नगर पंचायत कार्यालय का शनिवार को घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने गाटा संख्या 491, हनुमानगढ़ी मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए हाल ही में 37 दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस में कहा गया था कि उक्त भूमि पर दुकानों और आवासीय परिसरों का निर्माण कर सामुदायिक संपत्ति का व्यावसायिक दोहन किया जा रहा है। इससे न केवल मंदिर के श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी प्रभावित है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने दावा किया कि वे मंदिर की भूमि पर वर्षों से व्यवसाय कर रहे हैं। उनके पास मंदिर से किए गए एग्रीमेंट भी मौजूद हैं। वे नगर पंचायत की जमीन पर नहीं, बल्कि मंदिर की भूमि पर हैं। टैक्स भी वह मंदिर को ही देंगे। नाले की जमीन पर किसी भी प्रकार के कब्जे का दुकानदारों ने विरोध किया और उसे खाली कराने में सहयोग देने की बात कही। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद और पूर्व प्रधान रामकुमार मौर्य के बीच तीखी बहस भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में एक घंटे की बातचीत के बाद हालात शांत हुआ। इस मौके पर व्यापारी प्रदीप गुप्ता, दामोदर वर्मा, मोनू दीक्षित, रामकुमार मौर्य, पिंटू कनौजिया, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता, रिंकू मौर्य, उमाशंकर मौर्य आदि दुकानदार मौजूद रहे।



ईओ ने कहा- सौंदर्यीकरण में नहीं आने देंगे कोई बाधा

नगर पंचायत के ईओ दिनेश शुक्ला ने स्पष्ट किया कि मंदिर का सौंदर्यीकरण वंदन योजना के तहत किया जाना है। इसके लिए शासन द्वारा दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 25 लाख रुपये खर्च भी किए जा चुके हैं, लेकिन अतिक्रमण की वजह से कार्य में बाधा आ रही है, जिसे हटाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed