{"_id":"66c2a0d0030f0ee4f70a60a4","slug":"shopkeepers-beat-up-a-kanwariya-in-gola-gokarnath-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ में दुकानदारों ने कांवड़िये को पीटा, भड़के साथियों ने लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ में दुकानदारों ने कांवड़िये को पीटा, भड़के साथियों ने लगाया जाम, हंगामा
Mon, 19 Aug 2024 07:10 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:10 AM IST
सार
गोला गोकर्णनाथ में रविवार शाम उस वक्त हंगामा हो गया, जब दुकानदार और उसके साथियों ने कांवड़िये की पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित कांवड़ियों के साथियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कांव़ड़ियों ने सड़क पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में माला के मोलभाव को लेकर हुई कहासुनी पर दुकानदार और उसके साथियों ने कांवड़िया की पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित साथी कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक हंगामा और प्रदर्शन चलता रहा। सूचना पर पुलिस और पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया।
सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा के गांव दलहा निवासी सर्वेश कुमार यादव साथियों के साथ कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ आए थे। जलाभिषेक करने के बाद रविवार शाम भूतनाथ मंदिर के पास एक दुकान पर माला खरीदने पहुंचे। दुकानदार ने माला की कीमत 40 रुपये बताई तो सर्वेश ने 20 रुपये देने को कहा। इसी बात पर दुकानदार ने गाली- गलौज कर दी।

पिटाई से कांवड़िया घायल
विरोध करने पर दुकानदार और उसके साथियों ने कांवड़िया सर्वेश की जमकर पिटाई कर दी। इससे उनके गंभीर चोट आई। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना का पता चला तो साथी कांवड़िये आक्रोशित हो गए।
कांवड़ियों ने सीजीएन पीजी कॉलेज के सामने लखीमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, सीओ अजेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडे ने मामले को शांत करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद कांवड़िये शांत हुए। तब जाकर जाम खुल सका।