{"_id":"69713f39de82c7d5e10f2b13","slug":"shocked-at-not-receiving-her-pledged-jewellery-an-elderly-woman-suffered-a-heart-attack-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-166471-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गिरवी रखे जेवर न मिलने के सदमे में वृद्धा को पड़ा हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गिरवी रखे जेवर न मिलने के सदमे में वृद्धा को पड़ा हार्ट अटैक
Thu, 22 Jan 2026 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
मझगईं। गिरवी रखे गए साढ़े नौ तोला सोने के जेवर वापस न मिलने से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आहत होने से पीड़ित की वृद्ध मां को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें गंभीर हालत में पलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के ग्राम बघइया निवासी श्याम किशोर ने मार्च, 2022 में अपनी घरेलू जरूरतों के चलते सिंगाही कस्बा निवासी एक सुनार के पास अपने साढ़े नौ तोला सोने के जेवर गिरवी रखे थे। आरोप है जब वह समय पूरा होने पर रुपये लेकर अपने जेवर छुड़ाने पहुंचा तो सुनार की नीयत डोल गई। उसने गहने लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़ित श्याम किशोर सिंगाही थाने के चक्कर काटे लेकिन जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसपी की चौखट पर दस्तक दी।
उधर इस घटना से आहत श्याम किशोर की मां मुन्नी देवी बुधवार को बेहोश होकर गिर पड़ीं। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। मुन्नी देवी का पलिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद