फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shivpal reception being polished roads

शिवपाल के स्वागत में चमकाई जा रहीं सड़कें

Mon, 09 Feb 2015 12:54 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shivpal reception being polished roads
प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर नगर पालिका से लेकर लोकनिर्माण विभाग तक में अफरा-तफरी मची हुई है। जिन रास्तों से शिवपाल सिंह को गुजरना है उनको दुरुस्त किया जा रहा है। रविवार को पूरे दिन लोकनिर्माण विभाग और नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर गड्ढों को भरने में जुटे रहे।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव 10 फरवरी को जिला सहकारी बैंक में होने वाली वार्षिक सामान्य सभा की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। सहकारी बैंक के ठीक सामने सड़कों पर गड्ढे थे। रविवार को इन गड़्ढों को भरकर सड़क को चमका दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय के पीछे और जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय के सामने चाय पान की दुकानों के सामने पड़े टिनशेड हटा दिए गए। इसके अलावा पुलिस लाइंस से जिला सहकारी बैंक के बीच के रास्ते को भी ठीक किया गया है। डीएम किंजल सिंह ने भी शनिवार को जिला सहकारी बैंक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर निघासन और तिकुनियां में भी शिवपाल सिंह को जिन रास्तों से गुजरना है उनको को चमकाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि काश मंत्री जी हर माह यहां का दौरा करते तो सारे रास्ते दुरुस्त हो जाते।
तिकुनियां। कस्बे के गुरुनानक देव सिख एकेडमी स्कूल में हैलीपेड बनाए जाने का काम जोरों पर है। वहीं महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मंत्री के सभास्थल की तैयारियों को लेकर साफ सफाई शुरू हो गयी है।

निघासन विकास मंच के संयोजक राजीव गुप्ता के अनुसार सूबे के काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव 10 फरवरी को शारदा नदी के पचपेंड़ी घाट पर पुल का शिलान्यास करने हेलीकाप्टर से तिकुनियां पहुंचेंगे। इसके बाद महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed