{"_id":"61c8b6ef926b1554c60f787a","slug":"shivkumar-murder-case-angry-family-members-refuse-to-perform-last-rites-lakhimpur-news-bly470486531","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवकुमार हत्याकांड : नाराज घरवालों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवकुमार हत्याकांड : नाराज घरवालों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार
विज्ञापन
निघासन में परिवार वालों को समझाते सीओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के तीन दिन में खुलासे के आश्वासन पर माने घरवाले, अंतिम संस्कार किया
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात शिवकुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या कांड के खुलासे की मांग करते हुए रविवार को घरवालों ने शिवकुमार का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। जब सीओ ने तीन दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया तो घरवालों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।
क्षेत्र के गांव धरमापुर के मजरा पचपेड़ा निवासी 45 वर्षीय शिवकुमार शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे घर से लघुशंका के लिए निकला था। उसके बाद घर के बाहर कुछ दूरी पर लगी ईंटों के पास शिवकुमार का शव खून में लथपथ पड़ा मिला। उसके सीने पर गोली लगी थी और गर्दन पर चाकू का निशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शिवकुमार के पिता प्यारे लाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी।
तीन दिन बीतने के बाद भी जब हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कराने से मना करते हुए शव को बम्हनपुर चौराहे पर रखकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। शव ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आ गई। इस बात की भनक जब सीओ एसके जायसवाल और प्रभारी निरीक्षक रामलखन पटेल को लगी तो वह अपने दल-बल के साथ पहुंच गए। काफी समझाने के बाद तीन दिन के अंदर खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन मान गए और शव का अंतिम संस्कार कराया। सपा नेता धनीराम मौर्य, अर्पित कुशवाहा, भाजपा नेता राजेशवर सिंह अशोक मौर्य, दयाशंकर आदि अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
72 घंटे बाद भी हत्या का कारण नहीं तलाश पाई पुलिस
निघासन। शिवकुमार हत्याकांड को 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन हत्याकांड का खुलासा करना तो दूर पुलिस इस मामले में हत्या करने का कारण भी पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
शिवकुमार की हत्या के पीछे वजह क्या रही है। इस बात की जानकारी परिवार वाले और गांव के लोग नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस भी हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक, हल्का दरोगा समेत कई पुलिस के जवानों की टीम खुलासे के लिए लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। तीन दिन के अंदर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।