फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiva's faith inundated in Chotokashi

छोटीकाशी में उमड़ा शिव की आस्था का सैलाब

Tue, 02 Aug 2022 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Shiva's faith inundated in Chotokashi
Shiva's faith inundated in Chotokashi
टूटा रिकॉर्ड, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रात सवा 12 बजे ही खोल दिए गए पौराणिक शिव मंदिर के कपाट
केसरिया रंग में शिव भक्ति से सराबोर हुआ गोला, झांकियां सजाकर शिव के दर्शन को आए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्ति की आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि भीड़ के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। अधिकारियों के अनुसार तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।
सोमवार रात सवा 12 बजे ही पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। छोटीकाशी केसरिया रंग में शिव भक्ति से सराबोर हो गई। शिव भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि लखीमपुर रोड, मिल डायवर्जन रोड, सिनेमा रोड, शिव मंदिर परिसर और गोकर्ण तीर्थ परिसर में चारों ओर केसरिया रंग में श्रद्धालु दिख रहे थे। भीड़ के आगे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के पसीने छूट गए। श्रद्धालुओं ने गोकर्ण तीर्थ में स्नान किया। एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसपी संजीव सुमन, एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम अनुराग सिंह तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, सीओ राजेश कुमार आदि अधिकारियों ने रात में ही डेरा जमा लिया और भीड़ पर नजर रखे रहे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने भी सोमवार की दोपहर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

कांवड़ियों से भर गई मोहम्मदी और खुटार रोड
ममरी। सोमवार को गोला-मोहम्मदी और गोला-खुटार रोड पर कांवड़ियों के वाहनों का रैला उमड़ पड़ा। गोला में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगी होने की वजह से खुटार रोड पर हरिहरपुर नहर पुल और मोहम्मदी रोड पर सराय नदी से ममरी तक पांच किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जहां से कांवड़ियों को शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पैदल चलना पड़ा। तीर्थ यात्री वाहनों की भरमार होने से रोडवेज की बसें बरगदिया नहर पुल से होकर नहर रोड से खुटार रोड के लिए निकाले गए। टेंपो, मैजिक, ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह ठप रहने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लेश हरण मंदिर में शिव भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
ममरी। अहमदनगर के प्राचीन क्लेश हरण मंदिर पर श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, प्रसाद चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर और सड़कों पर बम-बम भोले के जयकारे लगते रहे। भीड़ इतनी विशाल थी कि मंदिर में प्रवेश मिल पाना मुश्किल हो रहा था। पुजारी विष्णु गिरी ने बताया कि इतनी विशाल भीड़ कई वर्षों बाद देखने को मिली है। संवाद

बाबा टेढ़ेनाथ धाम पर भी रही शिवभक्तों की भीड़
बग्घून। क्षेत्र में गोमती नदी तट पर स्थित बाबा टेढ़ेनाथ धाम पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। यहां शिवलिंग द्वापर युग में पृथ्वी पर स्वयं प्रकट हुआ था। बाबा टेढ़ेनाथ धाम लगभग पांच एकड़ भूमि पर स्थित है। भोलेनाथ बाबा के इर्द-गिर्द में भैरवनाथ, भोलेनाथ, हनुमान, माता अनसूया देवी, दुर्गा जी के मंदिर भी बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed