फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiva devotees performed Jalabhishek of God on Magha Purnima

माघी पूर्णिमा पर श्रद्घालुओं ने गोमती नदी में डुबकी लगाई

Thu, 17 Feb 2022 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees performed Jalabhishek of God on Magha Purnima
नगर के पौराणिक शिव मंदिर में पूजन करते वक्त - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। माघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त से पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। नगर और दूरदराज से आए शिव भक्तों ने शिव मंदिर में अपने आराध्य का पूजन कर विश्व कल्याण एवं सुख समृद्धि की कामना की। गोकर्ण तीर्थ के जल से आचमन कर तीर्थ तट पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

ममरी। माघ पूर्णिमा पर लोगों ने गोमती और कठिना नदी के विभिन्न घाटों, पवित्र सरोवरों में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और शिवालयों में जलाभिषेक कर पुरोहितों को दान पुण्य किया। गोमती नदी के पन्न घाट, सिरसा घाट, टेढ़े नाथ धाम पर पूर्णिमा के मेले लगे रहे। इस मौके पर गांव के होली का स्थलों पर होली की स्थापना भी की गई।
विज्ञापन

मोहम्मदी। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में डुबकी लगाकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। गोमती नदी के गांव इमलिया घाट, जंगली नाथ, पालन नाथ, टेढ़ेनाथ धाम पर सुबह चार बजे से श्रृद्धालुओं ने गोमती नदी में डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कहीं कहीं पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हरिद्वार के बड़ा अखाड़ा के अध्यक्ष ने किया जलाभिषेक
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को देवभूमि हरिद्वार के बड़ा अखाड़ा स्थित हरिहर पुरुषोत्तम धाम के अध्यक्ष बाबा कमल दास ने माघ पूर्णिमा को छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन एवं जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ संपूर्ण विश्व कल्याण की कामना की।

श्रद्धालुओं ने मनोगंगा में लगाई डुबकी
उचौलिया। माघी पूर्णिमा के मौके पर प्राचीन तीर्थ स्थल मनोगंगा पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मनोगंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाई और मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। लोगों ने दान पुण्य किया। इस मौके पर यहां लगे मेले में तमाम घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्रामीणों ने खरीददारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed