{"_id":"67bf58f37bd62571c70f62ce","slug":"shiv-procession-started-with-great-pomp-procession-danced-with-enthusiasm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-140210-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से निकली शिव बरात, जमकर झूमे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से निकली शिव बरात, जमकर झूमे बराती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भगवान शिव और मां पार्वती के मिलन की रात्रि महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दूल्हे के रूप में सजे भगवान शिव की बरात शहर की सड़कों पर धूमधाम से निकाली गई। गढ़ी मार्ग स्थित यज्ञशाला मैदान से शिव बारात निकली और शहर के मुख्य मार्गों से वापस होते हुए भुईफोरवानाथ मंदिर पर पहुंची। इस दौरान बरात का जगह जगह स्वागत हुआ।
बरात मेला मैदान चौराहा होते हुए इमली चौराहा, आर्यकन्या चौराहा, मेन रोड, सदर चौराहा, संकटा देवी मार्ग से मेला मैदान पहुंचीं। बरात के स्वागत में जहां जगह जगह द्वार बनाए गए और गेंदे और गुलाब के फूलों, गुब्बारों, विद्युत बल्ब की लड़ियों से शहर के मार्ग सजाए गए।
बारात में डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने नृत्य किया। शिव-पार्वती के वेश में कलाकारों ने शिव तांडव किया। इस दौरान भूत और पिचाश के वेश में मौजूद कलाकार भी धुन पर खूब झूमे। शहर में जगह जगह बड़ी संख्या में लोग बारात देखते नजर आए।
विज्ञापन
सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव पाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, विधायक योगेश वर्मा समेत सोसाइटी के पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे।