{"_id":"68471a32cc0ab580db00c1ff","slug":"shiv-mandir-corridor-will-shine-with-greenery-and-light-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147802-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हरियाली और रोशनी से जगमगाएगा शिव मंदिर कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हरियाली और रोशनी से जगमगाएगा शिव मंदिर कॉरिडोर
विज्ञापन
पौराणिक शिव मंदिर के पीछे ध्वस्त कराईं गईं मठिया। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर को बिजली की चकाचौंध के साथ हरियाली से भी सजाया जाएगा। जो श्रद्धालुओं को प्राकृतिक वातावरण का अनुभव देगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं।
निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में सावन माह को देखते हुए कार्य में तेजी आई है। पौराणिक शिव मंदिर के पीछे और उत्तर पश्चिम कोने पर तहसील प्रशासन ने जीर्ण-शीर्ण मठियों एवं खंडहर नुमा आकृतियों, झाड़ू झंखाड़ से भरे भूखंड को साफ कराया है। इस स्थान पर शिव मंदिर कॉरिडोर में पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं गोकर्ण तीर्थ के तट पर पौधे लगाने के लिए 12 बॉक्स बनाए जा रहे हैं। इन बॉक्सों में कॉरिडोर को आकर्षक रूप देने वाले पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक वाजपेई की देखरेख में शिव मंदिर कॉरिडोर के पानी निकास के लिए नाला निर्माण, रिटेनिंग एवं बाउंड्रीवॉल और गोकर्ण तीर्थ की सीढि़यों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सावन नजदीक आने के चलते कार्य में तेजी आई है। कार्यदायी संस्था का इस बात पर जोर है कि सावन से पहले तीर्थ समेत मुख्य मार्ग के कार्यों को पूरा कर लिया जाए, ताकि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।