{"_id":"663a969c3873c8f32008cec6","slug":"she-will-not-only-vote-herself-but-will-also-make-others-aware-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-119497-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खुद तो वोट डालेंगी ही... औरों को भी जागरूक करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खुद तो वोट डालेंगी ही... औरों को भी जागरूक करेंगे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने मतदान करने की शपथ ली। खुद वोट करने और दूसरों को मतदान के प्रति प्रेरित करने की बात कही। एनएसएस स्वयंसेवकों ने राजगढ़ मोहल्ले के लोगों को मतदान का महत्व बताया।
निर्वाचन आयोग, जिला प्रशासन और कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्देशन में स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रो. सुभाष चन्द्रा ने राजगढ़ वार्ड और आसपास के मोहल्लों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। राजगढ़ स्थित बैंक के कर्मियों को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया।
एनएसएस विद्यार्थियों ने मोहल्ले के लोगों को वोटर हेल्पलाइन, मतदाता सूची क्रमांक जानने, वोटर पर्ची व मतदान केंद्र पर पहचान के लिए प्रयोग किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. हेमन्त पाल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई।
विज्ञापन
स्वीप कोऑर्डिनेटर ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेगा।