{"_id":"696fc361d3508f7f0b002691","slug":"shashis-unbeaten-knock-helps-bread-basket-warriors-win-the-cricket-league-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-166345-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शशि की नाबाद पारी से ब्रेड बास्केट वॉरियर्स ने जीती क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शशि की नाबाद पारी से ब्रेड बास्केट वॉरियर्स ने जीती क्रिकेट लीग
Tue, 20 Jan 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्राॅफी के साथ मौजूद खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर प्रीमियर लीग टी-20 में शशिप्रकाश की 70 रन की नाबाद पारी से ब्रेड बास्केट वॉरियर्स की टीम ने फाइनल मैच में जीत दर्ज की। एचआईआईटी पॉलीटेक्निक जायंट्स को नौ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
मंगलवार को मैच का फाइनल मुकाबला ब्रेड बास्केट वॉरियर्स व एचआईआईटी पॉलीटेक्निक जायंट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जायंट्स की टीम ने 148 रन बनाकर 149 रन का लक्ष्य दिया। रॉयल क्रिकेट अकादमी के कोच मनीष बंसल और श्याम मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वॉरियर्स की टीम से शशिप्रकाश ने 70 रन नाबाद की शानदार पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। शशिप्रकाश मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। अंश शुक्ला ने 54 रन नाबाद बनाकर बल्लेबाज का पुरस्कार प्राप्त किया। धर्मवीर सिंह दो विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। पूरे टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तनु सिंह को शृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर मनीष बंसल, श्याम मोहन, चंद्र शेखर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू अग्रवाल, स्टेट बैंक के प्रबंधक सिंह, वासिफ खान, आलोक शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, राकेश गुप्ता एवं डॉन बॉस्को स्कूल के शिक्षक पांडेय सर उपस्थित रहे।