{"_id":"694ad6336dc0cfca9105a7b6","slug":"share-your-illnesses-with-your-mother-and-doctor-sdm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-164227-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों को मां और चिकित्सक के साथ करें साझा : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों को मां और चिकित्सक के साथ करें साझा : एसडीएम
Tue, 23 Dec 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मौजूद कॉलेज की छात्राएं व स्टाफ। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। छात्राएं खुद के साथ होने वाली बीमारियों को कई बार छिपा ले जाती हैं। अब समय छिपाने का नहीं बल्कि मां और चिकित्सकों से बताने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए हर माह आने वाली माहवारी में दो से तीन बार सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें। यह बातें नगर के लक्ष्मनजती स्थित श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन की आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं।
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि एक तय समय के बाद छात्राओं को माहवारी से गुजरना पड़ता है। हर महीने आने वाली इस माहवारी में कई बार छात्राएं लापरवाही बरतती हैं। इसका खामियाजा उन्हें आगे भुगतना पड़ता है। शादी के बाद कई बार बच्चे होने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए अगर छात्राओं को किसी तरह की कोई दिक्कत होती है तो वह चिकित्सीय परामर्श लेकर दवा करें।
कहा कि आज हम टेक्नोलॉजी के दौर में हैं। टेक्नोलॉजी का सदुपयोग, दुरुपयोग हमारे मस्तिष्क, सोच पर निर्भर करता है। जीवन में जो कुछ भी घटित होता है, उस समय हमें सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। सोशल मीडिया से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
वहीं सीएचसी के चिकित्सक रिंकू वर्मा ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को सफेद पानी आने की शिकायतें होती हैं। इस दौरान संक्रमण फैलता है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर प्रबंधक मोहित पुरी, प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।