फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Share with polythene bag

पॉलीथिन लेकर बांटे झोले

Wed, 02 Sep 2015 11:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Share with polythene bag
बोर्ड की पिछली बैठक में पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी लगाने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव की अगुवाई में बुधवार को शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। मेन बाजार में अभियान के तहत पालिका अध्यक्ष ने पॉलीथिन में सामान लेकर जा रहे लोगों को रोका और उनसे पॉलीथिन लेकर झोला दिया। अध्यक्ष ने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की गुजारिश की। अभियान की शुरुआत हीरालाल धर्मशाला चौराहा से शुरू की गई। इसके बाद नगर पालिका कर्मियों और पालिका सदस्यों के साथ मेनरोड, मिश्राना चौराहा, ममता होटल, शिवम रेस्टोरेंट और थरवरनगंज में अभियान चलाया। नगर पालिका अध्यक्ष ने दुकानदारों से मिलकर उनसे पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की अपील की। साथ ही लोगों से भी पॉलीथिन न इस्तेमाल करने की गुजारिश की। इस दौरान खाद्य एवं सफाई निरीक्षक जितेंद्र, पालिका सदस्य राशिद पठान, छप्पू शुक्ला, अरविंद गुप्ता, किशोरी लाल, बृजेश पाल, सिराज अहमद, महबूब अली, देवाशीष मुखर्जी, प्रहलाद सिंह, श्याम सिंह, आजाद, राजन, सोविंद आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed