{"_id":"5787c2c04f1c1b196313db36","slug":"sharda-s-disaster-15-houses-occupy-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा की विनाशलीला: 15 मकान नदी में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा की विनाशलीला: 15 मकान नदी में समाए
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा खीरी।
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
sharda
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जंगल नंबर तीन में दो दर्जन घर नदी में कटान की कगार पर
तहसील क्षेत्र में सैकड़ों गांवों का वजूद मिटाने वाली घाघरा और शारदा की विनाशलीला जारी है। खेतों में लहलहाती फसलें और घर लगातार नदियों में समाते जा रहे हैं। रमियाबेहड़ के सुजानपुर, लालापुर, ईसानगर के हुलासपुरवा, धौरहरा के चहमलपुर, जंगल नंबर तीन में कटान लगातार जारी है। शारदा नदी ने बीते बारह घंटों में 15 घरों को लील लिया हैं। उधर, घाघरा की विनाशकारी लहरें लालापुरवा और हुलासपुरवा की ओर रुख किए हुए हैं। कटान के डर से लोग अपना आशियाना तोड़कर ऊंचे स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं।
बीते 12 घंटे में शारदा नदी ने जंगल नंबर तीन गांव के 15 घरों को अपनी लहरों में समेट लिया और दो दर्जन से अधिक घर नदी में समाने की कगार पर हैं। लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। शारदा ने बुधवार की रात को शंभू, कलावती, इन्दर, कल्लू, विक्रम, देशराज, श्रीकांत, रामकुमार, अमित, सरस्वती, कढ़िले, श्रीकेशन, बहोरी, लल्ला, रामलखन के घरों का वजूद मिटा दिया। इसके अलावा प्रताप, सकटू, विनोद, शरीराम, नारायण, जगजीवन, नन्दलाल, झब्बू, श्रीधर सहित दो दर्जन लोगों के घर कटान की जद में आ चुके हैं। एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कटान पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है लोगों से ऊंचे स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।