फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda river swallowed 11 houses in 24 hours

Lakhimpur Kheri News: 24 घंटे में 11 घरों को निगल गई शारदा नदी

Wed, 19 Jul 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 19 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sharda river swallowed 11 houses in 24 hours
अहिराना गांव में अपने घर तोड़ते कटान पीड़ित
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ के अहिराना गांव में शारदा नदी का प्रकोप थम नहीं रहा है। कटान की रफ्तार इस कदर है कि दो दिन में 11 घर नदी में समा चुके हैं। दो दर्जन घर कटान की कगार पर हैं। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। एसडीएम लगातार गांव का दौरा कर लोगों से जल्द से जल्द सामान निकालकर घरों को खाली करने की अपील कर रही है।
विज्ञापन

अहिराना में लगातार शारदा का कहर जारी है। सोमवार को गांव के शरीफ, पानमती, जोहरा के घर कट गए थे। मंगलवार को आठ और घर नदी में समा गए। मंगलवार को आठ लोगों धर्मदेव, नौबत, पिंटू, बीरबल, जतन, हीरा लाल, पारस, परशुराम के घर भी नदी में समा गए। वहीं, रमेश कुमार गौतम, रोशन लाल, नंदा देवी, राहुल, मैना देवी, मिठाई लाल, अनुरुद्ध, लखविंदर, संतोष, अशोक, अनिल, विद्यासागर, हरिनाम, विनय कुमार, रामऔतार, जगदीश, प्रमोद, रामदयाल, छोटेलाल, अनिल, राधेश्याम, शंकर राजकुमार, शिवानंद, परशुराम, विजयपाल, गोविंद, विनोद और लालवीर के घर नदी के निशाने पर हैं। नदी जिस तरह कटान कर रही है, उससे गांव में घर बचना मुश्किल लग रहा है। गांव के पंच रमेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष करीब 50 घर नदी में कट चुके हैं।
विज्ञापन


नदी में उफान से बढ़ी मुश्किलें

नदी में पानी काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को सामान सुरक्षित निकालने में परेशानी हो रही है। गांव के दक्षिण खड़ंजे पर निचली जगह पर पानी भर गया है। मंगलवार को एसडीएम श्रद्धा सिंह अहिराना गांव में पंहुचकर कटान का जायजा लिया। बचे लोगों से गांव से निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नदी तेजी से कटान कर आगे बढ़ रही है। गांव खाली कराया जा रहा है। प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है। पीड़ितों को कोई परेशानी नही होने दी जाएगी। -एसडीएम श्रद्धा सिंह

अहिराना गांव में अपने घर तोड़ते कटान पीड़ित

अहिराना गांव में अपने घर तोड़ते कटान पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed