फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sharda river

बारिश से शारदा नदी उफनाई, गांवों की ओर किया रुख

Mon, 06 Jul 2020 09:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
sharda river
पलियाकलां। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के कारण शारदा नदी उफान पर आ गई है। जिसके चलते आसपास के गांवों की ओर नदी ने अपना रुख कर लिया है। मझौरा से इमलिया फार्म जाने वाला रास्ता अब पूरी तरह से बंद हो गया है। लोग लंबा चक्कर लगाकर भीरा की ओर से गांव पहुंचते हैं। बोझवा की ठोकर नंबर एक पर अब काफी पानी चल रहा है। यहां नाव से लोग अब चारा लेने खेतों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों के साथ ही इलाके में दो दिनों से हो रही रुक-रुककर वर्षा के कारण शारदा नदी उफना गई है। सोमवार को सुबह नौ बजे से दो घंटा हुई बारिश से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी ने अब गांवों की ओर रुख कर लिया है। जिससे ग्रामीण खौफज़दा हो गए हैं। नदी श्रीनगर गांव की ओर तेजी से बढ़ रही है। गांव के स्कूल के आगे नदी काफी तेज गति से बढ़ रही है। शारदा नदी के पुल के नीचे भी काफी पानी बढ़ गया है। उधर भीरा के मझौरा गांव से इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर काफी पानी बढ़ गया है। जिससे इस तरफ से लगभग आवागमन बंद हो गया है। इमलिया के ग्रामीण भीरा होकर लंबा चक्कर लगाने के बाद पलिया आने को विवश हैं। वहीं बोझवा गांव की ठोकर नंबर एक के पास तो पानी काफी बढ़ा हुआ है। जिसके चलते पैदल आवागमन बंद है और नावों के सहारे ग्रामीण अपने खेतों से चारा लाने को विवश हैं। पानी बढ़ने से श्रीनगर, आजादनगर, बर्बादनगर, बोझवा, मटैहिया, दौलतापुर, पिपरिया भूड़, ढकिया खुर्द, देशराज टांडा, छंगा टांडा आदि गांवों के ग्रामीणों के चेहरों पर चिंता की लकीरें आ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed