{"_id":"62cc783b7db11c6fe64a48dd","slug":"sharda-river-is-still-above-the-danger-mark-lakhimpur-news-bly490978542","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी खतरे के निशान से ऊपर है शारदा नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी खतरे के निशान से ऊपर है शारदा नदी
विज्ञापन
खतरे के निशान से ऊपर बहती शारदा नदी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी से सटे गांव के रास्ते भी हैं जलमग्न
पलियाकलां। बनबसा बैराज से लगातार हो रही पानी की रिलीजिंग के कारण शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं आ रहा है। नदी से सटे गांवों के रास्तों पर जलभराव है।
बोझवा की ठोकर नंबर एक से भी पानी नहीं उतर रहा है। सुबह छह बजे से 43 हजार से अधिक क्यूसेक पानी की रिलीजिंग के बाद दोपहर 12 बजे तक बनबसा बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी प्रत्येक घंटे रिलीज किया गया।
जल आयोग के मुताबिक, कम मात्रा में रिलीजिंग होने के कारण नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। सोमवार की दोपहर तीन बजे तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 से 26 सेंटीमीटर ऊपर 154.360 सेंटीमीटर पर बह रहा है। हालांकि पानी लगातार कम हो रहा है। उधर, पहाड़ों पर वर्षा न होने व नेपाली नदियों के शांत होने से सुहेली नदी का जलस्तर भी कम होने लगा है।