फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda river havoc in Phulbehad and Bijua

Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ और बिजुआ में शारदा नदी का कहर

Thu, 10 Aug 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sharda river havoc in Phulbehad and Bijua
तिकुनिया टांडा मुजहा रोड पर मुहाना नदी में आई बाढ़ का पानी
महेवागंज/ बिजुआ। फूलबेहड़ और बिजुआ ब्ल़ॉक में लगातार कहर बरपा रही शारदा नदी के तेवर ढीले नहीं हुए हैं। नदी अब नए गांवों को अपना निशाना बना रही है। फूलबेहड़ के अहिराना के बाद अब नदी ग्रंट 12 व करदाया गांव को निशाना बना रही है। जबकि, बिजुआ में करसोर की ओर शारदा नदी बढ़ रही है। उधर, सीमावर्ती इलाके तिकुनिया में भी मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

करीब एक महीना पहले फूलबेहड़ ब्लॉक के अहिराना और ग्रंट 12 गांव में शारदा नदी ने जमकर कहर बरपाया। ग्रामीण सड़क पर आ गए। ग्रंट 12 में भी कटान जारी है। श्रीनगर गांव के सामने तटबंध पर बड़ा गांव बसहा जाने वाले मार्ग पर बने पुल के दोनों छोर बाढ़ की धार में कट गए हैं। गर्डर दिखने लगे हैं। पुल पर आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से नदी ने ग्रंट 12 के साथ ही करदैया में भू कटान शुरू हो गया है। कृषि भूमि और जंगल नदी में समा रहा है। अब तक कई एकड़ वन संपदा नदी में बह चुकी है, लेकिन कटान रोकने के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचले गांवों की हालत ज्यादा खराब
नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। घास-फूस के घरों में पानी है। मजबूरन ग्रामीण पक्की छतों पर शरण लिए हैं। कुछ तटबंध पर शरण ले रहे हैं। मिलपुरवा-गूम मुख्य मार्ग पर पानी बढ़ गया है। इससे मार्ग बाधित है। मुख्य मार्ग होने से रोजाना सैकड़ों लोगो का आना जाना रहता था, लेकिन बहाव तेज होने से लोग निकलने से कतरा रहे रहे। नाव के इंतजाम भी नाकाफ़ी हैं। इक्का-दुक्का निजी नाव के सहारे लोग नदी पार कर रहे हैं। मंगलवार को कमिश्नर रौशन जैकब ने बाढ़ कटान का जायजा लिया। कमी को दूर करने और नाव का पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। पीड़ितों के लिए भोजन-पानी तो दूर प्रशासन नाव तक का इंतजाम नहीं करा सका। बड़ागांव से बहालीपुरवा मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है। मंगलीपुरवा, गूम, टॉपरपुरवा सहित कई गांव के लोग बमुश्किल मिलपुरवा तक पहुंच रहे हैं। खगईपुरवा समेत कुछ गांव टापू बने हैं। खांभी, बड़ागाँव ,बसहा भूड़, खमरिया, लगड़ीपुर, कुचिल्हा, गूम, टॉपरपुरवा, बाबापुरवा, बहालीपुरवा, मेहंदी सहित दर्जनों गांव बाढ़ प्रभावित हैं।

विस्थापित अपने हाल पर, मुआवजे की आस
अहिराना के करीब 60 परिवारों को मौलापुरवा में बसने के लिए जगह दी गई है। जबकि करीब 40 परिवार जगह मिलने के इंतजार में हैं। राजस्व विभाग के सूत्रों के मुताबिक, कटान पीड़ितों के खाते में आवास का मुआवजा भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रति लाभार्थी करीब 1.20 लाख रुपये भवन निर्माण के लिए मिलेंगे। दावा है कि जल्द ही जमीन निर्धारित करने के साथ ही भवन निर्माण के लिए खातो में धन आवंटित किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो कटान पीड़ितों की पीड़ा कुछ हद तक कम हो सकेगी।
करसौर बन गया टापू, रास्ते बंद
बिजुआ। ब्ल़ॉक की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा चकपुरवा में अब शारदा नदी ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। बहुत तेजी से मकानों का कटान शुरू हो गया है। 12 घंटे में एक घर कटकर नदी में समा गया है, जबकि छह घर कटान की जद में हैं। ग्रामीण अपना-अपना सामान लेकर भाग रहे हैं। चारों ओर से रास्ते भी बंद हैं। बाढ़ का पानी आने से चकपुरवा आने जाने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। करसौर से चकपुरवा तक जाने के लिए एक डेढ़ किलोमीटर तक नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
चकपुरवा निवासी ग्रामीण मुखिया यादव ने बताया की परशुराम का मकान कट गया है। रामचंद्र, राजेंद्र, गुड्डू हरनाम, शिवसागर आदि लोगों के मकान कटान की जद में हैं। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता राजेश कुमार, बीडीओ महावीर सिंह ने नाव से दौरा किया। प्रधान भगवती प्रसाद कटान पीड़ितों को लंच पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। संवाद


अचानक बढ़ा मोहाना नदी में पानी, बंद हो गया नेपाल आवागमन का मार्ग

तिकुनिया। बॉर्डर पर बह रही मोहाना नदी में अचानक पानी बढ़ गया है, जिसके चलते तटवर्ती गांव में पानी आ जाने की आशंका बढ़ती जा रही है। पानी बढ़ने से नेपाल जाने वाला इंदिरानगर मार्ग, रन नगर मार्ग खखरोला मार्ग पर पानी भरने से यह मार्ग बंद हो गया है। मौजूदा समय में नदी का पानी मुजहा इंद्र नगर के बीच मार्ग पर भर रहा है। वहीं, रामनगर में भी पानी भरने लगा है। ग्राम बाबा पुरवा निवासी पूर्व प्रधान राजा राम मौर्य, लालजी, गुड्डू वर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, इंद्र नगर के प्रधान चरन सिंह ने बताया कि पानी बढ़ रहा है। तहसीलदार भीमचंद्र ने बताया कि बाढ़ के लिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। क्षेत्र में लेखपालों को तैनात कर दिया गया है, नाव की व्यवस्था कर दी गई है। संवाद

तिकुनिया टांडा मुजहा रोड पर मुहाना नदी में आई बाढ़ का पानी

तिकुनिया टांडा मुजहा रोड पर मुहाना नदी में आई बाढ़ का पानी

तिकुनिया टांडा मुजहा रोड पर मुहाना नदी में आई बाढ़ का पानी

तिकुनिया टांडा मुजहा रोड पर मुहाना नदी में आई बाढ़ का पानी

तिकुनिया टांडा मुजहा रोड पर मुहाना नदी में आई बाढ़ का पानी

तिकुनिया टांडा मुजहा रोड पर मुहाना नदी में आई बाढ़ का पानी

तिकुनिया टांडा मुजहा रोड पर मुहाना नदी में आई बाढ़ का पानी

तिकुनिया टांडा मुजहा रोड पर मुहाना नदी में आई बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed