{"_id":"57a8cbbd4f1c1b2b12ee46d7","slug":"sharda-river-continued-to-create-havoc-in-fulbehd-many-home-lyle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबेहड़ में शारदा नदी का कहर जारी, कई घर लीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबेहड़ में शारदा नदी का कहर जारी, कई घर लीले
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
sharda
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने घरों को खुद ही तोड़ने को मजबूर हैं लोग
फूलबेहड़ क्षेत्र में शारदा नदी बंधे के अंदर बसे बेड़हासुतिया और जंगल नंबर 11 का वजूद मिटाने पर तुली है। अब तक 40 घर और सैकड़ों बीघा जमीन नदी लील चुकी है। शेष घर उसके निशाने पर हैं। बचे लोग खुद अपने हाथों अपना घर तोड़ने को मजबूर हो रहे है। कटान पीड़ित बंधे पर शरण लेने को मजबूर हैं।
बंधे के अंदर बसे बेड़हासुतिया गांव में शारदा नदी की धार लोगों के घर तेजी से लील रही है। सोमवार को परशुराम, रमाकांत, वासुदेव, डांगू, बीरहादुर, हरिराम, विनोद, हरिराम और संजय समेत अब तक 40 घर नदी मे समा चुके हैं। जिनके घर नदी के निशाने पर हैं। वह लोग अपने घरो पर हथौड़ा चला कर बचाखुचा सामान बटोर ऊचे स्थान पर जा रहे हैं। सोमवार को तहसीलदार सदर ने मौका मुआयना कर पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि तहसीलदार ने अब तक 20 घरों के कटने की ही बात कही है। वहीं जंगल नंबर 11, करदईया मानपुर मे भी शारदा खेतिहर जमीन तेजी से लील रही है।
--
हुलासपुरवा कटान पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
धौरहरा। ईसानगर के हुलासपुरवा के कटान पीड़ितों को तहसील प्रशासन ने सोमवार को राहत सामग्री बांटी। हुलासपुरवा के 45 घरों के 130 परिवारों को दस किलो चावल, 10 किलो आटा, दो किलो दाल, एक नमक का पैकेट, एक माचिस पैकेट, एक मोमबत्ती पैकेट, एक नहाने का साबुन और एक कपड़ा धोने का साबुन दिया गया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही घाघरा नदी की विनाशकारी लहरों ने हुलासपुरवा गांव का वजूद मिटा कर यहां के बाशिंदों को बेघर कर सड़कों पर ला दिया था। कटान पीड़ित सड़कों के किनारे बेबसी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। घाघरा नदी ने हुलासपुरवा का वजूद मिटाने के बाद हटवा गांव में कटान शुरू कर दिया है।
राहत सामग्री वितरण के दौरान एसडीएम धौरहरा लव कुमार सिंह, तहसीलदार नीरज पटेल, राजस्व निरीक्षक कटौली, लेखपाल रईस अहमद, ग्राम प्रधान राम भजन, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।