फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda made from water drains also started offloading

शारदा के पानी से बने नालों ने भी शुरू किया कटान

Thu, 25 Aug 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं।
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं। Updated Thu, 25 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sharda made from water drains also started offloading
sharda - फोटो : amar ujala
गांव में फैली दहशत, कई घर नालों में समाने की कगार पर
विज्ञापन

कस्बे के मजरा नयापुरवा के लोगों के सामने अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। अब तक शारदा नदी का कटान झेल रहे गांव वालो के घरों को अब नदी द्वारा बनाए गए नालों ने भी अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। इसकी चपेेट में करीब आधा दर्जन घर हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं और प्रशासन से इसकी रोकथाम की मांग की है।

कस्बे के मजरा नयापुरवा को शारदा नदी ने करीब एक माह से अपने निशाने पर ले रखा है। बाढ़ के दौरान शारदा का पानी गांव के भीतर घुस गया था और पानी ने यहां नाले बना दिए थे जो स्थाई हो चुके हैं और उन्होंने गांव को कई हिस्सों में बांट दिया है। शारदा नदी का कटान जारी ही था और अब  गांव  में  बने  नालों ने भी कटान शुरू कर दिया है।  गांव में बने  नाले शत्रोहनलाल, रामभरोसे, रमेश, रामस्वरूप, पूरनलाल आदि के घरों को निशाने पर लिए हुए हैं और ये घर कभी भी इन नालों में समा सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक करीब एक दर्जन घरों के साथ सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हर वर्ष आने वाली बाढ़ से वह लोग पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। प्रशासन से मिलने वाली सहायता ऊंट के मुंह में जीरे के समान होती है। बाढ़ पीड़ितों ने डीएम और जनप्रतिनिधियों से शारदा के तांडव से बचाव की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed